नींद की गोली का करते हैं सेवन तो हो जाएँ सावधान, जानिए नुकसान 

नींद की गोली का करते हैं सेवन तो हो जाएँ सावधान, जानिये नुकसान
नींद की गोली का करते हैं सेवन तो हो जाएँ सावधान, जानिये नुकसान

नींद न आने की परेशानी से कई लोग परेशान रहते हैं। कई बार लोग बीमारी में इसका सेवन करते हैं, तो कई बार लोग अच्छी नींद आए इसके कारण भी नींद की गोली (sleeping pill) खाने लगते हैं। लेकिन नींद की गोली खाना सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा नुकसानदायक हो सकता है। नींद की गोली मानसिक तौर पर बहुत बुरा असर करती है। यही नहीं, इसके ज्यादा सेवन से सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं नींद की गोली से क्या नुकसान हो सकते हैं ।

नींद की गोली का करते हैं सेवन तो हो जाएँ सावधान, जानिये नुकसान Nind Ki Goli Ka Karte Hain Sevan To Ho Jaye Sawdhan, Janiye Nuksan In Hindi

नींद की गोली के इस्तेमाल से पाचन तंत्र (Digestive System) की समस्या हो सकती है। इससे भूख न लगना, गैस का बनना, कब्ज की समस्या होना इन सभी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

नींद की गोली के सेवन से बॉडी क्लाक (body clock) पूरी तरह से बदल जाती है। जिसके कारण सही समय पर न सोने से आपकी हेल्थ पर बुरा प्रभाव पड़ सकता हैं।

नींद की गोली खाने से हाथ पैर में सूजन, झुनझुनी आना (tingling), हाथ और पैरों में जलन होती है।

यदि आप रेगुलर नींद की गोली का सेवन करते हैं, तो इससे आपको बिना गोली के नींद आने में बहुत मुश्किल होती है।

नींद की गोली के सेवन से दिमाग पर बुरा असर पड़ता है। इससे आपकी दृष्टिभ्रम या मतिभ्रम (vision delusions or hallucinations) होने की संभावना भी हो सकती है।

नींद की गोली के सेवन से एलर्जी की समस्या भी हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।