नोनी फल के फायदे : Noni Fruit Benefits

नोनी फल के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)
नोनी फल के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

नोनी फल एक ऐसा फल है जिसमें 150 से अधिक पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इस फल में हर बीमारी को दूर करने की क्षमता होती है। नोनी फल के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता (immunity boost) को मजबूत करने में जबरदस्त इजाफा होता है। जो सभी बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है। नोनी को आयुर्वेद में एक ऐसी संजीवनी माना जाता है, जिससे डायबिटीज, अस्थमा, आर्थराईटिस , दिल,आदि सहित कई बीमारियों के इलाज होता है। यहां तक के यह फल एड्स और कैंसर के रोगियों के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित होता हैं।

नोनी फल के फायदे : Noni Fruit Benefits In Hindi

कैंसर से बचाता है - नोनी फस में इसमें एंटी कैंसर और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो स्तन कैंसर के लक्षणों को कम करने में भी मदद करते है। इसके साथ ही यह फल धूम्रपान से होने वाले कैंसर के खतरे को कम करता है। नोनी फल का जूस इम्युन सिस्टम को दुरुस्त रखता है। यह शरीर में कैंसर वाले ट्यूमर को बढ़ने से रोकता है।

त्वचा के लिए बेस्ट है - नोनी फल में काफी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होता है। यह स्किन को अच्छी तरह से माइश्चराइज करता है, इसे रोजाना चेहरे पर लगाने से यह त्वचा को तरोताजा बनाये रखता है।

पेट की बीमारियों के लिए फायदेमंद - नोनी फल (Noni Fruit) बदहजमी, खट्टी डकार, कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में लाभकारी है। साथ ही पेट दर्द जैसी समस्याओं को भी जड़ से खत्म करता है। यह पाचन तंत्र को ठीक रखता है एवं लीवर भी सही करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan