डाइजेशन के लिए बेहद फायदेमंद है जायफल, जानिये उपयोग का तरीका और अन्य फायदे

डाइजेशन के लिए बेहद फायदेमंद है जायफल, जानिये उपयोग का तरीका और अन्य फायदे
डाइजेशन के लिए बेहद फायदेमंद है जायफल, जानिये उपयोग का तरीका और अन्य फायदे

हमारी सेहत (Health) को सही रखने के लिए पाचन का सही होना बहुत जरूरी होता है। यदि आपका पाचन सही बना रहे, तो आप बहुत सी बीमारियों से खुद को बचा सकते हैं। लेकिन आजकल बहुत से लोगों को खराब दिनचर्या के चलते खराब पाचन संबंधी बहुत सी समस्याएं होने लगती हैं। जिसके कारण एलोपैथिक का सहारा लेना पड़ता है। कुछ समय तक एलोपैथी लेना सही रहता है लेकिन हमेशा इसका सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए डाइजेशन (digestion) को सही बनाए रखने के लिए आप घरेलू नुस्खों को अपनाकर भी पाचन सही रख सकते हैं। इसके लिए घर पर मौजूद जायफल बहुत कारगर उपाय है।

जायफल में विटामिन, मिनरल्स और अन्य ऑर्गेनिक कंपाउंड की उपलब्धता के कारण, यह विभिन्न तरीकों से स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। जायफल में मौजूद विटामिन बी 6, फोलेट, मैग्नीशियम, फाइबर, मैंगनीज, कॉपर, थियामिन और मैक्लिग्नान जैसे फायदेमंद तत्व पाए जाते हैं। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि किस तरह से पाचन के लिए जायफल फायदेमंद होता है।

डाइजेशन के लिए बेहद फायदेमंद है जायफल, जानिये उपयोग का तरीका और अन्य फायदे Nutmeg is very beneficial for digestion, know the method of use and other benefits in hindi

पाचन तंत्र की मजबूती के लिए To strengthen the digestive system - जायफल पाचन तंत्र की मजबूती के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यदि आप अपच, गैस, कब्ज की समस्या से परेशान हैं, तो जायफल के सेवन से आप इसको सही कर सकते हैं। खासतौर पर सर्दियों में जायफल का उपयोग पाचन तंत्र को ठीक रखने के लिए बहुत मददगार साबित होता है। जायफल शरीर में फाइबर (fiber) की मात्रा को सही बनाए रखने का काम करता है। साथ ही आंत की मांसपेशियों में पेरिस्टाल्टिक की गति को बढ़ा देता है और पाचन क्रिया को सुधारने में मदद करता है। जायफल शरीर में पाया जाने वाला गैस्ट्रिक जूस (gastric juice) को बढ़ाने में मदद करता है, जो कि पाचन को सही बनाए रखने में उपयोगी होता है।

जायफल का उपयोग किस तरह से करें - How to use nutmeg in hindi

जायफल को घिस कर उसे शहद में लिया जा सकता है। इसके अलावा आप जायफल को पानी में उबालकर भी इसका सेवन कर सकते हैं। इसका सेवन आप खाने के बाद करें ज्यादा लाभकारी होगा।

youtube-cover

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki
App download animated image Get the free App now