स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए तेल

स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए तेल (sportskeeda hindi)
स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए तेल (sportskeeda hindi)

व्यक्ति के शरीर पर स्ट्रेच मार्क्स stretch marks तब होते हैं, जब उसकी त्वचा तेजी से फैलती या सिकुड़ती है। दरअसल, जब शरीर में ऐसा बदलाव होता है तो कोलेजन और इलास्टिन टूटने लगता है, जो स्ट्रेच मार्क्स के रूप में नजर आता है। अक्सर शरीर पर स्ट्रेच मार्क्स पेट, जांघ, कूल्हों और स्तनों पर नजर आ सकते हैं। अगर किसी के शरीर पर स्ट्रेच मार्क्स साफ नजर आ रहे हैं, तो इसका असर उसके लुक को खराब कर सकता हैं। ऐसे में अकसर लोग स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह के उपाय आजमाते हैं या फिर क्रीम आदि का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन ऐसे में आप घर पर रहकर ही असानी से कुछ तेल की मदद से भी स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए तेल।

youtube-cover

स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए तेल : Oil to remove stretch marks in hindi

लैवेंडर ऑयल- Lavender Oil - लैवेंडर का तेल एक एसेंशियल ऑयल है। लैवेंडर ऑयल को शांत गुणों के लिए जाना जाता है। इसतेल से घाव और त्वचा के निशान को ठीक करने में मदद मिलती है। अगर बात की जाए स्ट्रेस मार्क्स की तो, इसमें भी लैवेंडर ऑयल फायदेमंद हो सकता है। लैवेंडर ऑयल त्वचा से स्ट्रेच मार्क्स हटाने में मदद कर सकता है।

नारियल का तेल- Coconut Oil - नारियल के तेल को त्वचा के लिए काफी अच्छा माना जाता है। नारियल के तेल में लॉरिक एसिड और कैप्रिक एसिड होता है। इसके साथ ही इसमें एंटीमाइक्रोबियल, एंटीफंगल और एंटीवायरल गुण भी होते हैं। नारियल का तेल त्वचा की ड्रायनेस dryness और सूखेपन से छुटकारा डिलाता है। अगर जांघ, ब्रेस्ट या पेट पर स्ट्रेच मार्क्स हैं, तो भी नारियल का तेल फायदेमंद हो सकता है।

सरसों का तेल- Mustard Oil - अगर किसी के पेट, जांघ या स्तनों के आस-पास स्ट्रेच मार्क्स हैं, तो ऐसे में आप सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। सरसों का तेल को त्वचा पर लगाने से स्किन मॉइश्चराइज होती है। त्वचा की समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है। अगर आप रोजाना सरसों के तेल का उपयोग करेंगे, तो स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा मिल सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now