जैतून तेल के जादुई फायदे और उपयोग - Jaitun Tel Ke Jadui Fayde Aur Upyog

जैतून तेल के जादुई फायदे और उपयोग (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
जैतून तेल के जादुई फायदे और उपयोग (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

जैतून के तेल (Olive Oil) के कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। अंग्रेजी में इसे "ऑलिव आयल" कहा जाता है। इसके सेवन से सेहत को अनेक फायदे हैं। जैतून का तेल, जैतून के फल से बनाया जाता है। खाना पकाने में और सीज़निंग के रूप में जैतून के तेल का उपयोग आज के समय में किया जाता है। इसमें विटामिन A, D, E और K पाया जाता है और इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट की भी भरमार होती है। इसमें मुख्य रुप से पालीफेनोल, सायटोस्टेरोल, टायरोसोल, ओलियोकैंथोल आदि सक्रिय एंटी-ऑक्सीडेंट के रुप में पाए जाते हैं। इसके त्वचा के लिए लाभ को अनदेखा नहीं किया जा सकता। यह डायबिटीज, हृदय रोग, हड्डियों की मजबूती के लिए, त्वचा की देखभाल के लिए आदि में फायदेमंद है। आइये इस लेख के माध्यम से जैतून के तेल के फायदों और उपयोग के बारे में चर्चा करते हैं।

जैतून तेल के जादुई फायदे और उपयोग - Jaitun Tel Ke Jadui Fayde Aur Upyog In Hindi

इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार (Increases immunity)

जैतून के तेल से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है। मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई मौसमी संक्रमण से बचाने में मदद कर सकती है। इम्युनिटी बढ़ाने के लिए खाने में जैतून के तेल का उपयोग करें।

सुंदर त्वचा के लिए (For beautiful skin)

विटामिन E त्वचा के लिए काफी अच्छा माना जाता है। जैतून के तेल में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन E के गुण पाए जाते हैं। त्वचा पर जैतून के तेल की मालिश करने से झुर्रियों, मुंहासों और रूखेपन से छुटकारा पाया जा सकता है।

ब्लड प्रेशर नियंत्रित करे (Controls blood pressure)

जैतून तेल के सेवन से हाई ब्लड प्रेशर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। जैतून के तेल में पॉलीफेनोल और मोनोसैचुरेटेड फैटी एसिड होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करते हैं।

पेट सम्बंधित समस्याओं के लिए (For stomach related problems)

जैतून का तेल कब्‍ज में काफी फायदेमंद है। इसमें प्रचुर मात्रा में मोनोअनसैचुरेटेड फैट होता है जो गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट (GI) और पेट के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके नियमित सेवन से कब्ज की समस्या में आराम मिल सकता है।

कैंसर रोगियों के लिए (Good for cancer patients)

जैतून के तेल में एंटी-ऑक्सीडेंट के साथ-साथ विटामिन A, विटामिन D, विटामिन E, विटामिन K और B-कैरोटिन की मात्रा पाई जाती है जो कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के खतरे को कम करने में मदद कर सकते हैं।

हड्डियों को मजबूती दे (Strengthens bones)

हड्डियों के दर्द से राहत पाने के लिए आप जैतून के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। जैतून के तेल में कैल्शियम के अलाव ऐसे कई गुण पाए जाते हैं, जो ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।