पहाड़ी लहसुन के फायदे : Pahadi Lehsun Ke Fayde

पहाड़ी लहसुन के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)
पहाड़ी लहसुन के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

भारत के लगभग हर घर में लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है। हर किसी से बड़े आकार का हल्का सफेद रंग वाला लहसुन देखा है। लेकिन क्या कश्मीरी लहसुन (Kashmiri Garlic) या पहाड़ी लहसुन के बारे में सुना है। यह लहसुन साइज में छोटा और गहरे रंग का होता है। इसमें तमाम औषधीय गुण भी होते हैं। पहाड़ी लहसुन का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से शरीर की कई बीमारियों को दूर करने में भी फायदा मिलता है। आइये जानते हैं पहाड़ी लहसुन के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में।

पहाड़ी लहसुन के फायदे : Pahadi Lehsun Ke Fayde In Hindi

सर्दी-खांसी और बलगम की समस्या में फायदेमंद - सर्दी-खांसी और कफ की समस्या में पहाड़ी लहसुन का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद माना जाता है। जिन लोगों को अक्सर जुकाम और सर्दी की समस्या होती हैं उन्हें पहाड़ी लहसुन का सेवन जरूर करना चाहिए।

हड्डियां होती हैं मजबूत - पहाड़ी लहसुन का सेवन हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें कैल्शियम की प्रचुर मात्रा होती है जो हड्डियों के लिए बहुत जरूरी होता है। हड्डियों से जुड़ी कई समस्याओं में पहाड़ी लहसुन का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। अगर आप जोड़ों में दर्द, हड्डियों की कमजोरी या हड्डियों से जुड़ी किसी दूसरी समस्या का सामना कर रहे हैं तो पहाड़ी लहसुन का सेवन कर सकते हैं।

डायबिटीज में फायदेमंद - डायबिटीज की समस्या में पहाड़ी लहसुन का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसका नियमित सेवन करने से ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में फायदा मिलता है। पहाड़ी लहसुन में मौजूद एलिसिन, विटामिन बी और थायमिन शरीर में इंसुलिन का निर्माण करने में फायदेमंद होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।