पैदल चलने के फायदे- Paidal chalne ke fayde

पैदल चलने के फायदे (फोटो- myUpchar )
पैदल चलने के फायदे (फोटो- myUpchar )

पैदल (Walk) चलना सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। पैदल चलने से कई बीमारियों से छुटकारा मिलता है। रोजाना किसी भी व्यक्ति को कम से कम 30 मिनट पैदल चलना चाहिए। आजकल की दौड़ भाग वाली जिंदगी में लोग पैदल नहीं चलना चाहते हैं। जिसका बुरा प्रभाव सेहत पर पड़ता है। जानिए पैदल चलने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं।

पैदल चलने के फायदे- (paidal chalne ke fayde in hindi)

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

पैदल चलने से हाई ब्लड प्रेशर (high blood pressurea) की समस्या से छुटकारा मिलता है। हाई बल्ड प्रेशर एक बहुत ही घातक बीमारी है। इसकी वजह से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही किडनी खराब होने की संभावना भी बढ़ जाती है। इसलिए रोजाना पैदल चल कर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करना चाहिए।

याददाश्त बढ़ती है

पैदल चलने से शरीर में खून का प्रवाह तेजी से होता है। जिससे दिमाग को ज्यादा ऑक्सीजन (Oxygen) मिलता है। साथ ही याददाश्त (Memory) भी बढ़ती है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कम

जिनका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा हुआ होता है उनको रोजाना नियमित रूप से पैदल चलना चाहिए। पैदल चलने से बैड कोलेस्ट्रॉल (Bad cholestrol) कम होता है और गुड कोलेस्ट्रॉल (Good cholestrol) बढ़ता है।

डायबिटीज में फायदा

पैदल चलने से डायबिटीज (Diabetes) की बीमारी का खतरा कम हो जाता है। जिनको डायबिटीज की बीमारी होती है उनको रोजाना 5000 कदम पैदल चलना चाहिए। क्योंकि पैदल चलने से ब्लड में शुगर की मात्रा कम होती है।

पाचन शक्ति होती है मजबूत

पैदल चलने से खाना आसानी से पच जाता है। साथ ही पाचन शक्ति (Digestion) भी मजबूत होती है। इसलिए डॉक्टर खाना खाने के बाद 30 मिनट टहलने की सलाह देते हैं।

कार्य करने की बढ़ती है क्षमता

पैदल चलने से किसी भी कार्य को करने की क्षमता बढ़ जाती है। क्योंकि पैदल चलने से शारीरिक और मानसिक ऊर्जा मिलती है।

गठिया में फायदा

पैदल चलने से गठिया (Arthritis) की बीमारी में फायदा होता है। पैदल चलने से गठिया में होने वाले दर्द से आराम मिलता है। अगर आप इस बीमारी में पैदल चलना बंद कर देंगे तो धीरे धीरे जोड़ कमजोर होते जाएंगे। इसलिए गठिया की बीमारी में धीरे-धीरे पैदल चलना चाहिए।

कमर दर्द में आराम

पैदल चलने से कमर के दर्द (Back pain) में आराम मिलता है। जिन लोगों को कमर दर्द की शिकायत हो उनको धीरे-धीरे पैदल चलना चाहिए। क्योंकि इससे पीठ की मांसपेशियां मजबूत होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।