पत्थरचट्टा से होने वाले 7 स्वास्थ्य लाभ

पत्थरचट्टा से होने वाले स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
पत्थरचट्टा से होने वाले स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

पत्थरचट्टा (Patharchatta) एक आयुर्वेदिक पौधा है जिसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, इसलिए पत्थरचट्टा का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। पत्थरचट्टा का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि पत्थरचट्टा में एंटीवायरल, एंटी बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। तो आइए जानते हैं पत्थरचट्टा के क्या-क्या फायदे होते हैं।

पत्थरचट्टा से होने वाले 7 स्वास्थ्य लाभ-Patharchatta Se Hone Vale Swasthya Laabh In Hindi

किडनी स्टोन में फायदेमंद

किडनी स्टोन (Kidney Stone) की समस्या होने पर पत्थरचट्टा का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अगर आप पत्थरचट्टा के पौधे से बने काढ़े का सेवन करते हैं, तो इससे किडनी स्टोन की समस्या दूर होती है।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) की समस्या होने पर पत्थरचट्टा का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अगर आप पत्थरचट्टा के पत्तों से बनी चाय का सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।

फोड़े और सूजन की समस्या होती है दूर

फोड़े या सूजन की समस्या होने पर पत्थरचट्टा का इस्तेमाल फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पत्थरचट्टा में एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं, इसलिए अगर आप इसका लेप बनाकर फोड़े या सूजन पर लगाते हैं, तो इससे फोड़े और सूजन में काफी हद आराम मिलता है।

सिर दर्द में फायदेमंद

सिर दर्द (Headache) की समस्या एक आम समस्या है, लेकिन सिर दर्द की शिकायत होने पर अगर आप पत्थरचट्टा के पत्तों का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे सिर दर्द की समस्या से छुटकारा मिलता है। इसके लिए पत्थरचट्टा की पत्तियों को माथे पर लगाना चाहिए।

दांत दर्द में फायदेमंद

दांत दर्द (Toothache) की समस्या होने पर पत्थरचट्टा का उपयोग फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पत्थरचट्टा में एंटी बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो दांत दर्द को दूर करने में मददगार साबित होते हैं।

कब्ज में फायदेमंद

कब्ज (Constipation) की शिकायत होने पर पत्थरचट्टा का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कब्ज की शिकायत होने पर अगर आप पत्थरचट्टा की पत्तियों से बनी चाय का सेवन करते हैं, तो इससे कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

पत्थरचट्टा का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अगर डायबिटीज के मरीज पत्थरचट्टा की पत्तियों से बने काढ़े का सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।