सफ़ेद दाग की समस्या वाले लोगों को करना चाहिए इन चीजों का सेवन 

सफ़ेद दाग की समस्या वाले लोगों को करना चाहिए इन चीजों का सेवन
सफ़ेद दाग की समस्या वाले लोगों को करना चाहिए इन चीजों का सेवन

शरीर में किसी भी तरह के दाग अच्छे नहीं लगते हैं। लेकिन कुछ लोगों की त्वचा पर उभरते सफेद दाग से परेशानी का कारण बन जाते हैं। ये सफेद दाग किसी भी उम्र में आ सकते हैं। ये दाग दिखने में बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगते हैं और आपकी खूबसूरती को भी खराब करते हैं। सफेद दाग होने पर त्वचा का रंग बदल जाता है। इसलिए ये अलग दिखाई देने लगते हैं। ये सफेद दाग धीरे धीरे पूरे शरीर में फैलने लगते हैं। ये रोग रक्त के दूषित होने से पैदा होता है। इस समस्या के दौरान आपको अपने खानपान का बहुत ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। इससे आप इन दागों में थोड़ा आराम पा सकते हैं। अगर आप भी इन सफेद दाग से जूझ रहे हैं, तो इस लेख को आगे पड़ें और जानें कि इस समस्या में क्या खाना चाहिए।

youtube-cover

सफेद जाग की समस्या वाले लोगों को करना चाहिए इन चीजों का सेवन

People with white spot problem should consume these things in hindi

खरबूजा का सेवन (Eating muskmelon) - खरबूजा में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, इसलिए इसका सेवन विटिलिगो की परेशानी में किया जा सकता है। इसके सेवन से विटिलिगो के शुरुआती लक्षणों को रोका जा सकता है। इसलिए इसका सेवन करने की सलाह दी जाती है।

केले का सेवन (Eat Banana) - सफेद दाग की बीमारी में आप केले का सेवन भी कर सकते हैं। दरअसल, केले में फ्लेवोनॉइड होता है, जो एंटीऑक्सीडेंट की तरह का काम करता है। यह सफेद दाग की समस्या को कम करने में सहायक माना जाता है। एंटीऑक्सीडेंट की वजह से ही केले को सफेद दाग की अचूक दवा भी माना जा सकता है

सेब का सेवन (Eat Apple) - सेब का सेवन भी सफेद दाग में राहत पहुंचाने का काम कर सकता है। इसमें भरपूर मात्रा में क्वेरसेटिन होते हैं, जो कोशिकाओं पर साइटोप्रोटेक्टिव प्रभाव डाल सकता है। इससे सेल्स को डैमेज होने से बचाने में मदद मिलती है, जिस वजह से सेब को विटिलिगो के लिए अच्छा माना जाता है।

पालक (Spinach) - सफेद दाग में पालक का सेवन भी किया जा सकता है। पालक में अल्फा लिपोइक एसिड होता है, जो एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। यह एंटीऑक्सीडेंट शरीर में फ्री-रेडिकल्स के कारण मेलानोसाइट्स से होने वाले नुकसान को रोकने का काम कर सकता है। इससे सफेद दाग की समस्या से बचने और उसे ठीक करने में बहुत हद तक मदद मिल सकती है।

जिंक से भरपूर चीजों का सेवन करें (Eat foods rich in zinc) - 2009 में की गई एक रिसर्च के मुताबिक, सफेद दाग की समस्या शरीर में जिंक की कमी से भी हो सकती है। इसके लिए जिंक से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए। जैसे कि ड्राई फ्रूट, चिकन, क्रैब, लॉबस्टर, डेयरी उत्पाद, मटर आदि सेवन कर सकते हैं। जिंक रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और इन बीमारियों के होने से बचाता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।