Perfume Day : परफ्यूम का उपयोग भी होता है नुकसान, जानिये क्या-क्या हैं साइड इफेक्ट्स 

Perfume Day: Use of perfume also has disadvantages, know what are the side effects in hindi
Perfume Day: Use of perfume also has disadvantages, know what are the side effects in hindi

हर साल 17 फरवरी को परफ्यूम डे मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने चाहने वालों को परफ्यूम गिफ्ट करते हैं। वैसे शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा, जिसे परफ्यूम लगाना पसंद नहीं होता होगा। लोग अक्सर शादी पार्टियों में जाते समय परफ्यूम (perfume) का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कुछ लोगों को रोजाना ही परफ्यूम लगाने की आदत होती है, जो आपके लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। इस लेख में हम आपको यह बताएंगे कि कैसे परफ्यूम का इस्तेमाल आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

Perfume Day : परफ्यूम का उपयोग भी होता है नुकसान, जानिये क्या-क्या हैं साइड इफेक्ट्स Perfume Day: Use of perfume also has disadvantages, know what are the side effects in hindi

एलर्जी की समस्या (Allergy problem) - परफ्यूम लगाने से शरीर में एलर्जी की समस्या हो सकती है। दरअसल कई बार कुछ लोगों को इससे त्वचा (skin) में लालपन (redness) होने लगता है, यही नहीं जिन लोगों को बहुत ज्यादा सर्दी की परेशानी रहती है, उन्हें भी परफ्यूम लगाने से छींक का होना, नाक पतली होने जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

घबराहट होना (Panic ) - कई लोगों में परफ्यूम की खुशबू से घबराहट होना हो सकता है। ये ज्यादातर उन लोगों को होती है, जिन्हें डिप्रेशन (depression) की समस्या होती है।

त्वचा के लिए नुकसानदायक (Harmful for skin) - परफ्यूम लगाने से कई बार लोगों को त्वचा में खुजली जैसी समस्या होने लगती है। इसलिए ऐसे लोगों को इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

गर्भावस्था में न लगाएं परफ्यूम (Do not use perfume during pregnancy) - गर्भावस्था के दौरान परफ्यूम का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे पेट में पल रहे शिशु को इसके नुकसान हो सकता है।

ज्यादातर परफ्यूम में न्यूरोटॉक्सिन मौजूद होते हैं, जो सेंट्रल नर्वस सिस्टम पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा परफ्यूम के उपयोग से हार्मोन का संतुलन भी बिगड़ने लगता है, खासकर महिलाओं को इसके कारण पीरियड में तकलीफ हो सकती है।

अस्थमा हो सकता है - कई लोगों को परफ्यूम लगाने से अस्थमा (Asthma) जैसी गंभीर बीमारी शुरू होने लगती है। इसमें व्यक्ति को सांस लेने में बहुत ज्यादा तकलीफ होती है। इसलिए परफ्यूम का इस्तेमाल सावधानी पुर्वक करना चाहिए।

youtube-cover

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki
App download animated image Get the free App now