पीरियड कम आने के कारण

पीरियड कम आने के कारण (फोटो - sportskeeda hindi)
पीरियड कम आने के कारण (फोटो - sportskeeda hindi)

महिलाओं के जीवन में पीरियड्स (periods) एक अनिवार्य सत्य है। इस समस्या में महिला को हीट पैक, मूड स्विंग और क्रेविंग होती है, लेकिन इसके बावजूद हम पीरियड्स का इंतजार करते हैं, क्योंकि यह किसी भी स्त्री के स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है। लेकिन ऐसे में अनियमित पीरियड्स की तरह हल्के या लाइट पीरियड आना भी एक समस्या है। चलिए जानते हैं पीरियड्स कम आने के कारण।

पीरियड कम आने के कारण : Periods Kam Aane Ke Karan In Hindi

बढ़ती उम्र की वजह से - 20 से 30 साल के बीच में महिलाओं के पीरियड नियमित रहते हैं, लेकिन इस उम्र के बाद महिलाओं को पीरियड्स या तो बहुत हैवी या बहुत लाइट हो जाते हैं। इसके पीछे का कारण बढ़ती हुई उम्र ही होती है। इस दौरान पहले से अधिक अनियमित पीरियड्स भी हो सकते हैं और कुछ महीनों में यह स्किप भी हो सकते हैं।

कम वजन होना - अगर किसी महिला का वजन (Weight) बहुत कम है, तो हो सकता है इसकी वजह से उनके पीरियड्स पर इसका असर देखने को मिले। लेकिन ऐसा कभी-कभार ही होता है। इसका कारण यह होता है कि कम फैट के कारण आपके शरीर में फैट लेवल इतने लो हो जाते हैं कि वह ओवुलेशन नहीं कर पाते हैं।

स्ट्रेस की वजह से - अगर आप अधिक स्ट्रेस (stress) लेती हैं, तो इसकी वजह से आपके शरीर का हार्मोनल बैलेंस (hormonal balance) बिगड़ सकता है। जो पीरियड्स को अनियमित करने या हल्का करने का एक बहुत बड़ा कारण होता है। इसलिए कहा जाता है कि तनाव शरीर को बहुत तरह से प्रभावित कर सकता है, जिसमें से एक है लाइट पीरियड का आना है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।