पेट कम करने की एक्सरसाइज : Pet Kam Karne Ki Exercise

पेट कम करने की एक्सरसाइज (फोटो - run faster)
पेट कम करने की एक्सरसाइज (फोटो - run faster)

व्यक्ति के शरीर में फैट सबसे ज्यादा पेट के आसपास जमता है, जिसकी वजह से कमर के दोनों तरफ चर्बी की परत साफ नजर आती है। लोग पेट की चर्बी कम करने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते रहते हैं। ऐसे में पेट कम करने के लिए शानदार एक्सरसाइज हैं, जो आपके पेट को तेजी से कम करने में मदद करती हैं। इन्हें करने से कमर के दोनों तरफ जमा फैट गायब होने लगता है और पतली कमर प्राप्त होती है। आइए पेट कम करने वाली एक्सरसाइज के बारे में जानते हैं।

पेट कम करने की एक्सरसाइज : Pet Kam Karne Ki Exercise In Hindi

क्रन्चेस करें - पेट की चर्बी को कम करने के लिए क्रन्चेस सबसे अच्छी एक्सरसाइज है। इसके लिए आपको जमीन पर लेटकर घुटनों को मोड़ना होगा। आपको अपने हाथों को सिर के पीछे रखते हुए बॉडी को उठाना होगा। एक्सरसाइज करते समय सासं लेने के पैटर्न पर ध्यान दें।

वॉकिंग करना - इस कॉर्डियो एक्सरसाइज को करने से बैली फैट कम होता है। और आप स्वस्थ रहते हैं। बैलेंस डाइट के साथ अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो वॉकिंग एक्सरसाइज बिल्कुल परफेक्ट है। रोजाना आधा घंटा तेज चलने से बैली फैट कम होता है।

बर्पी एक्सरसाइज करें - बर्पी एक्सरसाइज (Burpee Exercise Steps) पूरे शरीर पर प्रभाव डालती है। यह एक कार्डियो वर्कआउट है। इस एक्सरसाइज को करने से पेट की चर्बी के साथ हाथ, कमर, सीने, ग्लूट और पैर की मसल्स को भी मजबूत बनाती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।