पेट की चर्बी को कम करने के लिए पिएं ये स्मूदी 

पेट की चर्बी को कम करने के लिए पियें ये स्मूदी
पेट की चर्बी को कम करने के लिए पियें ये स्मूदी

आजकल लोग मोटापे से बहुत ज्यादा परेशान रहते हैं। खास तौर पर पेट की चर्बी, जो बढ़ तो बहुत आसानी से जाती है लेकिन इसको कम करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। बढ़ी हुई पेट की चर्बी को कम करना आसान नहीं होता। कई लोग इसको कम करने के लिए घंटो एक्सरसाइज भी करते हैं जिसका ज्यादा फायदा देखने को नहीं मिल पाता। ऐसी स्थिति में क्या करें कि आपकी पेट की चर्बी भी कम हो जाए और ज्यादा मेहनत भी न करनी पड़े साथ ही शरीर भी कमजोर न पड़े। तो इसके लिए आप घर पर ही कुछ ऐसी चीजों का सेवन कर सकते हैं जिससे पेट की चर्बी को कम करने में बहुत मदद मिल सकती है। जैसे कि घर पर तैयार की गई स्मूदी। तो आइए जानते हैं कौन सी स्मूदी है जिसके सेवन से पेट की चर्बी (belly fat) को कम किया जा सकता है।

पेट की चर्बी को कम करने के लिए पिएं ये स्मूदी - Pet Ki Charbi Ko Kam Karne Ke Liye Piye Ye Smoothie In Hindi

खीरे से बनी स्मूदी (Cucumber smoothie) - खीरा की स्मूदी का सेवन करके आप पेट की चर्बी को कम कर सकते हैं। दरअसल खीरा में बहुत अधिक मात्रा में फाइबर मौजूद होता है जिसके सेवन से ये बहुत जल्दी पच जाता है। ये पेट की चर्बी तो कम करेगा ही साथ ही वजन को कम करने में भी बहुत हद तक मदद करेगा। खीरे की स्मूदी में आप थोड़ी सी कुटी हुई काली मिर्च भी डालें क्योंकि खीरे की तासीर ठंडी होती है ऐसा करने से आप सर्दी से भी बच सकेंगे।

सेब, चिया बीज और ओट्स स्मूदी (Apple, Chia Seed and Oats Smoothie) - सेब का सेवन करके आपको बहुत एनर्जी मिलेगी साथ ही इसके फाइबर से पेट की चर्बी को कम करने में मदद। सेब, ओटस और चिया बीज से बनी स्मूदी से आपका पेट तो भरेगा ही साथ ही इससे चर्बी को कम करने में भी आसानी होगी। इस स्मूदी को आप सुबह नाश्ते के समय ले सकते हैं।

पपीता स्मूदी (Papaya smoothie) - पपीता खाने में तो स्वादिष्ट लगता ही है। साथ में इससे बनी स्मूदी का स्वाद भी बहुत अच्छा होता है। और जितना ये स्वाद में अच्छा होता है उतने ही इसके फायदे भी होते हैं। पपीते की स्मूदी का सेवन करके आप पेट को तो भरा रख ही सकते हैं साथ ही इसमें पाए जाने वाले फाइबर से पेट की चर्बी को भी कम किया जा सकता है। दरअसल पपीते में बहुत अधिक मात्रा में फाइबर मौजूद होता है जिसके सेवन से वजन को कम करने में बहुत मदद मिलती है। ये बहुत आसानी से पच जाता है जिसके चलते पेट में चर्बी नहीं जमती और शरीर भी फिट रहता है।

पालक की स्मूदी (Spinach Smoothie) - पेट की चर्बी को कम करने के लिए पालक की स्मूदी भी बहुत कारगर मानी गई है। पालक में आयरन होने के साथ साथ फाइबर की मात्रा भी बहुत ज्यादा होती है। जिसके सेवन से पेट में वसा नहीं जमती और आप मोटे नहीं होते। पालक गुणों से भरपूर है। रोजाना इसकी स्मूदी का सेवन करके आप खुद को फिट भी रख सकते हैं और मोटापे से भी बच सकते हैं। पालक की स्मूदी बनाने के लिए आप एक बड़ा कप पालक लें, उसमें थोड़ा सा अदरक डालें और काली मिर्च, फिर इसे अच्छे से स्मूद पीस लें और इसका सेवन कर ले। कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आने लगेगा।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki