पेट में गैस की वजह से होने वाले दर्द को करें छूमंतर, आज ही इन 4 घरेलू उपायों को अपनाएं 

पेट में गैस की वजह से होने वाले दर्द को करें छूमंतर, आज ही इन घरेलू उपायों को अपनाएं
पेट में गैस की वजह से होने वाले दर्द को करें छूमंतर, आज ही इन घरेलू उपायों को अपनाएं

कई बार हम कुछ ऐसी चीजों का सेवन कर लेते हैं, जो हमारे पेट में गैस (Gas) का कारण बन जाता है। जिससे पेट में ऐंठन और दर्द उठता है। लेकिन कई लोगों को इसकी समस्या हमेशा ही बनी रहती है। अजीब सी डकार का आना, पेट में दर्द रहना (Stomach Pain), ये सब गैस की समस्या का संकेत करता है। इसको ठीक करने के लिए आप कुछ ऐसे घरेलू उपायों को अपना सकते हैं, जिससे ये समस्या से निजात पाया जा सकता है। इसके लिए नीचे बताई गई चीजों का इस्तेमाल करना होगा। आइए जानते हैं कौन से हैं वो घरेलू नुस्खे जिसकी वजह से पेट की गैस और होने वाले दर्द को ठीक किया जा सकता है।

पेट में गैस की वजह से होने वाले दर्द को करें छूमंतर, आज ही इन

घरेलू उपायों को अपनाएं - Pet Me Gas Ki Wajah Se Hone Vale Dard Ko Kare Chumantar. Aaj Hi In Gharelu Upay Ko Apnaye In Hindi

हींग और अजवाइन- (Asafoetida and Ajwain) - हींग और अजवाइन हर घर में उपलब्ध होती है। आर्युवेद में भी इसका जिक्र किया गया है कि हींग और अजवाइन के सेवन से पेट में बन रही पुरानी से पुरानी गैस को ठीक किया जा सकता है। इसके लिए आपको करना बस इतना होगा कि 1 चम्मच अजवाइन को भूनकर राई बराबर दाने हींग के साथ मिलाकर खाना है। इससे पेट दर्द और गैस में आराम मिलेगा। कुछ दिन तक इसका सेवन करने से गैस की समस्या पूरी तरह ठीक हो सकती है।

अजवाइन का पानी (Ajwain Water) - अजवाइन हर घर में हमेशा उपयोग होती है। इसको हम खाने की कई चीजों में भी उपयोग करते हैं। पेट में बन रही गैस में अजवाइन बहुत ही ज्यादा असरकारक होती है। इसके लिए आपको एक ग्लास पानी लें और एक बर्तन में उसे डालें और गर्म करें, इसमें 2 चम्मच अजवाइन डालें और इसे अच्छे से उबालें, इसके बाद इसमें काला नमक डालकर इसका गुनगुना ही सेवन करें। इससे आपको बहुत जल्दी आराम मिलेगा।

मेथी दाना और गुड़ (Fenugreek seeds and jaggery) - मेथी दाना और गुड़ को बराबर मात्रा में पानी में डालें और उसे उबाल लें। इसके बाद इसे ठंडा करके थोड़ा- थोड़ा करके पीएं ऐसा करने से आपके पेट में बन रही गैस में बहुत आराम मिलेगा।

अदरक और काला नमक (Ginger and Black Salt) - अदरक के टुकड़े पर काला नमक लगाकर उसे मुंह में लेकर चूसते रहें । इससे आपके पेट में बन रही गैस खत्म हो जाएगी।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।