पेट में कीड़े होने के लक्षण-Pet Me Keede Hone Ke Lakshan

पेट में कीड़े होने के लक्षण (फोटो-Sportskeeda hindi)
पेट में कीड़े होने के लक्षण (फोटो-Sportskeeda hindi)

पेट में कीड़े (Stomach worms) की शिकायत होना एक आम समस्या है। पेट में कीड़े की शिकायत बड़ों की अपेक्षा ज्यादातर बच्चों में देखने को मिलती है। पेट में कीड़े होने की सबसे बड़ी वजह गलत खान-पान का सेवन करना है । पेट में कीड़े स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल सकते हैं। क्योंकि पेट में कीड़े होने की वजह से पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है। साथ ही पेट से जुड़ी कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। जानिए पेट में कीड़े होने के क्या-क्या लक्षण होते हैं।

पेट में कीड़े होने के कारण

  • खाने में साफ सफाई न होना
  • गलत खान-पान का सेवन
  • रोग प्रतिरोधक क्षमता का कमजोर होना

पेट में कीड़े होने के लक्षण ( Pet Me Keede Hone Ke Lakshan In Hindi)

पेट में दर्द होना

अगर किसी के पेट में कीड़े की शिकायत होती है, तो उसके पेट में अक्सर दर्द बना रहता है। साथ ही कुछ खाने पर भी पेट में दर्द होता है।

उल्टी महसूस होना

पेट में कीड़े की शिकायत होने पर अक्सर उल्टी (Vomiting) जैसा महसूस होता है। अगर किसी को पेट में दर्द के साथ-साथ उल्टी जैसा भी महसूस होता है, तो यह पेट में कीड़े होने के लक्षण हो सकते हैं।

जीभ का रंग सफेद होना

जीभ का सफेद होना भी पेट में कीड़े होने के लक्षण होते हैं। जीभ का रंग कई बीमारियों की तरफ संकेत देता है। अगर किसी की जीभ सफेद हो गई है, तो उसके पेट में कीड़े हो सकते हैं।

वजन अचानक कम होना

अगर किसी का वजन (Weight) अचानक से कम होने लगे तो यह भी पेट में कीड़े होने की ओर संकेत देता है। क्योंकि पेट में कीड़े की शिकायत होने पर भूख लगना बंद हो जाती है। जिसकी वजह से वजन अचानक से कम होने लगता है।

एसिडिटी की शिकायत होना

पेट में कीड़े की शिकायत होने पर पेट संबंधी कई बीमारियां हो सकती है। इसलिए पेट में कीड़े होने पर गैस यानि एसिडिटी (Acidity) की शिकायत हो सकती है। जिन लोगों के पेट में कीड़े की समस्या होती है उनको अक्सर कर एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

रात में सोते समय मुंह से लाल गिरना

जिन लोगों के पेट में कीड़े की शिकायत होती है। उनको रात में सोते समय मुंह से लार गिरने की समस्या होती है। मुंह से लार गिरना पेट में कीड़े होने के लक्षणों में से एक माना जाता है।

आंखों का लाल होना

जिन लोगों के पेट में कीड़े की शिकायत होती है, उनकी आंखें लाल हो जाती है। आंखों का लाल होना पेट में कीड़े होने के लक्षणों में से एक माना जाता है।

हीमोग्लोबिन का कम होना

हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) का स्तर कम होना भी पेट में कीड़े होने की शिकायत होती है। अगर किसी के पेट में कीड़े की शिकायत होगी, तो उसके शरीर में खून की कमी हो जाती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava