पेट साफ करने के लिए योग

पेट साफ करने के लिए योग (sportskeeda Hindi)
पेट साफ करने के लिए योग (sportskeeda Hindi)

योग व्यक्ति के शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद करता है। अगर किसी के पेट में गैस, ब्लोटिंग, अपच, कब्ज और अन्य समस्याओं में योग करना फायदेमंद होता है। वहीं अगर किसी को पेट साप करने में परेशानी रहती है, तो उसके लिए भी योग का सहारा लिया जा सकता है। व्यक्ति के पेट का साफ न होने की समस्या उसके खराब खानपान की वजह से होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं, कुछ योगासनों का नियमित अभ्यास करने से पेट संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं, पेट साफ करने के लिए योगासन (pet saaf karne ke liye yoga)

youtube-cover

पेट साफ करने के लिए योग : Pet Saaf Karne Ke Liye Yoga In Hindi

त्रिकोणासन - पेट की समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए त्रिकोणासन का अभ्यास करना लाभकारी होता है। इसे करने से आपकी पीठ और रीढ़ की हड्डियों पर दबाव पड़ता है। इसे साथ ही आपके पेट की मांसपेशियों, नसों और पेट के एरिया पर भी दबाव पड़ता है। यह आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने और पाचन को बेहतर बनाने में लाभकारी है।

पवनमुक्तासन - अगर किसी व्यक्ति को पेट साफ करने यानि मल त्याग में परेशानी होती है, तो ऐसे में पवनमुक्तासन करना फायदेमंद माना जाता है। इससे आंतों पर दबाव डालता है। इसके साथ ही ब्लड सर्कुलेशन blood circulation और ब्लड फ्लो blood flow को बेहतर बनाने के लिए यह आसन बहुत लाभकारी है। वहीं, पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए इस योगासन का अभ्यास बहुत लाभकारी है।

बालासन - बालासन करने से व्यक्ति के मल त्याग करने में आसानी होती है। इस आसान में आपकी पोजीशन गर्भ में बच्चे की तरह बन जाती है। यह तंत्रिकाओं को शांत करने में मदद करता है। इसे साथ ही पेट की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। साथ ही पाचन को बेहतर बनाता है। यह आपकी आंतों के कामकाज में भी सुधार करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now