पेट साफ करने के उपाय

पेट साफ करने के उपाय (फोटो - sportskeeda hindi)
पेट साफ करने के उपाय (फोटो - sportskeeda hindi)

व्यक्ति का गलत खानपान उसकी सेहत पर असर डालता है। जिसकी वजह से उसे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खासकर पेट की परेशानी में। इस गलत आदतों की वजह से लोगों के पाचन शक्ति पर बुरा असर पड़ता है जिसे कब्‍ज, पेट दर्द, गैस, पेट साफ न होना आदि जैसी समस्याएं घेर लेती हैं। वैसे को इन समस्याओं को दूर करने के लिए बहुत से तरीके हैं, लेकिन अगर आप कुछ घरेलू तरीके अपनाकर भी इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं पेट साफ करने के लिए उपाय।

पेट साफ करने के उपाय : Pet Saaf Karne Ke Upay In Hindi

गुनगुना पानी पीएं - अगर कोई व्यक्ति रोजाना गुनगुना पानी पीता है, तो इससे पेट साफ करने में मदद मिलती है। बता दें, नियमित रूप से गर्म पानी का सेवन पाचन शक्ति को बढ़ा सकता है। इसके अलावा, यह शरीर से गंदगी को साफ कर प्रतिरक्षा प्रणाली को भी बढ़ाने में मददगार हाे सकता है।

शहद और नींबू का सेवन - आपको बता दें, नींबू में कई ऐसे गुण होते हैं, जो पेट को साफ करने में मददगार हो सकते हैं। वहीं, नींबू में पाया जाने वाला एसिड पेट से मल को साफ करने में मददगार हो सकता है।

अजवाइन का सेवन - पेट की समस्या और पेट के कीड़ों को दूर करने के लिए अजवाइन का उपयोग फायदेमंद हो सकता है। आपको बता दें, अजवाइन में एंटेलमिंटिक गुण पाए जाते हैं, तो आंतों में रहने वाले पैरासाइट्स को बाहर निकालने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा, अजवाइन का उपयोग डाइजेस्टिव एंजाइम की गतिविधि को बढ़ाने का काम कर सकता है, जिससे व्यक्ति को सही पाचन में मदद मिल सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now