पिस्ता स्मूदी पीने के 7 फायदे

पिस्ता स्मूदी पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
पिस्ता स्मूदी पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

पिस्ता (Pistachio) का सेवन तो आपने किया ही होगा, लेकिन क्या आपने कभी पिस्ता स्मूदी (Pistachio smoothie) का सेवन किया है। पिस्ता स्मूदी का सेवन स्वास्थ्य को कई फायदा पहुंचाता है। क्योंकि पिस्ता स्मूदी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। पिस्ता स्मूदी का सेवन करने से कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि पिस्ता स्मूदी में कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्‍नीशियम, विटामिन बी-6, प्रोटीन, मिनरल्स, कॉपर, फास्फोरस और विटामिन सी जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में काफी मददगार साबित होते हैं। तो आइए जानते हैं पिस्ता स्मूदी पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

पिस्ता स्मूदी पीने के 7 फायदे-Pista Smoothie Pine Ke Fayde In Hindi

हड्डियां होती है मजबूत

पिस्ता स्मूदी का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पिस्ता स्मूदी में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही इसका सेवन हड्डी रोग के खतरे को भी कम करने में मदद करता है।

पाचन तंत्र होता है मजबूत

पिस्ता स्मूदी का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पिस्ता स्मूदी फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र (Digestion) को मजबूत बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

पिस्ता स्मूदी का सेवन आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पिस्ता स्मूदी एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो आंखों की रोशनी (Eyesight) को बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही इसका सेवन करने से आंखों से जुड़ी परेशानियां भी दूर होती है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

पिस्ता स्मूदी एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसलिए इसका सेवन करने से इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है, जिससे आप वायरल इंफेक्शन की चपेट में आने से बच सकते हैं।

शरीर में बनी रहती है एनर्जी

कमजोरी और थकान महसूस होने पर पिस्ता स्मूदी का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पिस्ता स्मूदी प्रोटीन, आयरन जैसे तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर में एनर्जी (Energy) बनाए रखने में मददगार साबित होता है।

खून की कमी होती है दूर

खून की कमी होने पर पिस्ता स्मूदी का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पिस्ता स्मूदी में आयरन और कॉपर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) के स्तर को बढ़ाने में मददगार साबित होता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

पिस्ता स्मूदी का सेवन स्किन (Skin) को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि पिस्ता स्मूदी एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो स्किन सेल्स को डैमेज होने से बचाता है, साथ ही इसके सेवन से स्किन सुंदर और निखरी नजर आती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Be the first one to comment