प्लैंक एक्सरसाइज के नुकसान : Plank Exercise Ke Nuksan

प्लैंक एक्सरसाइज के नुकसान (फोटो - sportskeeda hindi)
प्लैंक एक्सरसाइज के नुकसान (फोटो - sportskeeda hindi)

एक्सरसाइज और योग का अभ्यास लोग फिट रहने के लिए करते हैं। भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव और काम के प्रेशर के कारण मानसिक और शारीरिक समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। इन समस्याओं से बचने के लिए और शरीर को फिट रखने के लिए प्लैंक एक्सरसाइज का अभ्यास लोग करते हैं। लेकिन प्लैंक एक्सरसाइज का सही ढंग से अभ्यास नहीं करने कू वजह से कई नुकसान हो सकते हैं। (Plank Exercise Side Effects) गलत तरीके से किसी भी वर्कआउट की प्रैक्टिस करने से शरीर को फायदे की जगह गंभीर नुकसान हो सकते हैं। जानते हैं प्लैंक का गलत तरीके से अभ्यास करने से होने वाले नुकसान।

प्लैंक एक्सरसाइज के दौरान गलतियां और नुकसान (Plank Exercise Side Effects in Hindi)

कूल्हों को हिलाने से नुकसान - प्लैंक एक्सरसाइज के अभ्यास के दौरान कूल्हों को हिलाने से आपको फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। प्लैंक के अभ्यास के दौरान कूल्हों को स्थिर रखना चाहिए और इसे हिलाने डुलाने से बचना चाहिए।

ज्यादा देर तक प्लैंक एक्सरसाइज का अभ्यास करना - ज्यादा देर तक प्लैंक एक्सरसाइज को करने से नुकसान हो सकता है। किसी भी व्यायाम का सही फायदा लेने के लिए उसे सही तरीके और सही समय तक ही किया जाना चाहिए। बता दैं ज्यादा देर तक प्लैंक एक्सरसाइज का अभ्यास करने से मांसपेशियों से जुड़ी समस्याए हो सकती हैं।

शरीर का संतुलन बनाए रखें - प्लैंक एक्सरसाइज करते समय शरीर का संतुलन बनाए रखना चाहिए। क्योंकि प्लैंक एक्सरसाइज के दौरान शरीर का संतुलन खोने से चोट लगने का डर रहता है और इसके कारण शरीर को गंभीर नुकसान हो सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan