खराब ब्लड सर्कुलेशन के लक्षण : Kharab Blood Circulation Ke Lakshan

(फोटो - sportskeeda Hindi) खराब ब्लड सर्कुलेशन के लक्षण
(फोटो - sportskeeda Hindi) खराब ब्लड सर्कुलेशन के लक्षण

हर व्यक्ति के शरीर के लिए सही ब्लड सर्कुलेशन (Blood Circulation) बहुत जरूरी है। सर्कुलेटरी सिस्टम व्यक्ति के शरीर के विभिन्न भागों में रक्त, ऑक्सीजन (Oxygen) और पोषक तत्व भेजने के लिए जिम्मेदार होता है। वहीं जब इसमें खराबी होती है, तो इसकी वजह से शरीर में कोशिकाएं ऑक्सीजन और पोषक तत्व पाने में असमर्थ हो जाती हैं। खराब ब्लड सर्कुलेशन के कुछ सामान्य कारणों में एथेरोस्क्लेरोसिस (रक्त वाहिकाओं में प्लाक का निर्माण), डायबिटीज, खून के थक्के, अधिक वजन होना, हाई ब्लडप्रेशर, गतिहीन जीवन शैली और धूम्रपान शामिल हैं। जानते हैं खराब ब्लड सर्कुलेशन के लक्षणों के बारे में -

खराब ब्लड सर्कुलेशन के लक्षण -

1 . भूख में कमी - पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने के लिए शरीर को एक अच्छी रक्त आपूर्ति की आवश्यकता होती है। खराब ब्लड सर्कुलेशन से भूख की कमी और मेटाबॉलिक रेट कम हो सकता है।

2 . खराब याद्दाश्त - खराब याद्दाश्त और ध्यान केंद्रित करने में असमर्थता भी खराब ब्लड सर्कुलेशन के संकेत हो सकते हैं।

3 . ठंडे हाथ और पैर हो जाना - खराब ब्लड सर्कुलेशन की वजह से अक्सर लोगों के हाथ-पांव ठंडे रहते हैं। यह समस्या जब होती है जब वे हिस्से जो हृदय से सबसे दूर होते हैं, उन्हें गर्मी देने के लिए पर्याप्त ब्लड नहीं मिलता है।

4 . कब्ज की शिकायत - शरीर में कोशिकाओं को रक्त (ब्लड) की आपूर्ति में कमी की वजह से पाचन संबंधी समस्याएं जैसे दस्त, बार-बार पेट में दर्द, कब्ज आदि हो सकती हैं।

5 . सुस्ती की परेशानी - अगर आप अक्सर थका हुआ महसूस करते हैं। ऐसा अंगों और मांसपेशियों को ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की अपर्याप्त आपूर्ति के कारण हो सकता है।

6 . कमजोर इम्यून सिस्टम - जो लोग अक्सर बीमार रहते हैं, उसके पीछे का कारण खराब ब्लड सर्कुलेशन हो सकता है। ऐसे में आप बीमारियों से लड़ने में असमर्थ हो जाते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications