पीरियड्स के दौरान पैड्स के लीक होने की समस्या को इस तरह करें दूर : Periods Ke Dauran Pad Ke Leak Hone Ki Samsya Ko Iss Tarah Kare Dur

पीरियड्स के दौरान पैड्स के लीक होने की समस्या को इस तरह करें दूर (फोटो - sportskeeda hindi)
पीरियड्स के दौरान पैड्स के लीक होने की समस्या को इस तरह करें दूर (फोटो - sportskeeda hindi)

पीरियड्स के दौरान महिलाओं को क्रैंप और मूड स्विंग्स जैसी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन एक बार को महिलाएं यह सब भी झेल लें, पर पीरियड्स के दौरान लीकेज होने की समस्या हमेशा सताती है। कई महिला को हैवी फ्लो के कारण अक्सर पैड्स से ब्लड लीक हो जाता है, जिसके कारण कपड़ों में खून के दाग लग जाते हैं। वहीं अगर आपको भी पीरियड्स के दौरान लीकेज की समस्या होती है, तो इसके कई कारण हो सकते हैं। पीरियड्स के दौरान पैड्स के लीक होने की समस्या को दूर करने का इस आर्टिकल में हम तरीका बताएंगे।

पीरियड्स के दौरान पैड को लीक होने से रोकने के उपाय - Periods Ke Doran Pad Ko Leak Hone Se Rokne Ke Upay In Hindi

सही तरीके से पैड लगाना - सही तरीके से पैड लगाना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि इसी वजह से लीकेज होती है। पैड को हमेशा अंडरवियर के बीच में ही लगाना चाहिए।

विंग्स पैड का करें उपयोग - विंग्स वाले पैड भी लीकेज की समस्या को दूर करते हैं। विंग्स पैड आसानी से जगह में मूव नहीं होते हैं। यह पैड अंडरवियर से चिपके रहते हैं। इसमें आपको मुड़ते वक्त भी यह सोचने की जरूरत नहीं होगी कि कहीं मुड़ने की वजह से खून का दाग तो नहीं लग जाएगा।

थिकर अंडरवियर पहनें - पीरियड्स के समय में हमेशा थिकर अंडरवियर ही पहननी चाहिए। इससे लीकेज की समस्या कम होती है और कपड़े पर खून के दाग लगने की भी संभावना भी कम हो जाती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।