प्रोटीन से भरपूर इन चीजों को खाने से खराब हो सकती है नींद : Protein Ki Cheezo Ko Khane Se Kharab Ho Sakte Hai Nind

रात में प्रोटीन से भरपूर इन चीजों को खाने से खराब हो सकती है नींद (फोटो - sportskeeda hindi)
रात में प्रोटीन से भरपूर इन चीजों को खाने से खराब हो सकती है नींद (फोटो - sportskeeda hindi)

प्रोटीन का सेवन शरीर के लिए सबसे जरूरी होता है। क्योंकि प्रोटीन के बिना शरीर कमजोर पड़ जाता है। प्रोटीन हार्मोनल बैलेंस के लिए भी बेहद जरूरी है नहीं तो, इससे क्रेविंग बढ़ती है और वजन बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन अगर आप अधिक मात्रा में प्रोटीन का सेवन करेंगे तो इससे आपको कब्ज, डायरिया, डिहाइड्रेशन और किडनी डैमेज का खतरा हो सकता है। ऐसे में आपको समझना चाहिए कि प्रोटीन का सेवन कब और किस मात्रा में करना चाहिए।

प्रोटीन से भरपूर इन चीजों को खाने से खराब हो सकती है नींद : Protein Ki Cheezo Ko Khane Se Kharab Ho Sakte Hai Nind In Hindi

मीट - मीट में प्रोटीन की सबसे अधिक मात्रा होती है और इसे पचाने में शरीर को एक लंबा समय लगता है। जब रात में आप मीट खा कर सोते हैं तो ये पेट में अपच और बदहजमी का कारण बनता है। जिससे आपकी नींद भी प्रभावित होती है।

साग - साग में प्रोटीन और फैट दोनों की अच्छी मात्रा होता है इसलिए इन दोनों को पचाना आसान नहीं होता। देसी घी में बने साग को पचाना मुश्किल हो सकता है और रात के खाने के लिए इसे खाने से सूजन या अन्य पाचन समस्याएं हो सकती हैं।

भुनी मछली - मछली प्रोटीन और ओमेगा -3 फैटी एसिड से भरी हुई है। इसलिए अगर आप रात को गाजर, बीन्स और अन्य सब्जियों के साथ कुछ मछलियों को भून या ग्रिल कर खाते हैं तो भी ये हाई प्रोटीन और ऑयली फूड ही होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan