पूरे दिन गर्म पानी पीने के फायदे- Pure din garam pani pine ke fayde

पूरे दिन गर्म पानी पीने के फायदे(फोटो-Hari bhoomi)
पूरे दिन गर्म पानी पीने के फायदे(फोटो-Hari bhoomi)

पानी हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है। हमारा शरीर 70 प्रतिशत पानी से मिलकर बना होता है। इसलिए एक स्वस्थ जीवन के लिए किसी भी व्यक्ति को भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए। पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है। किसी भी व्यक्ति को दिन भर में कम से कम 10-12 गिलास पानी पीना चाहिए। लेकिन क्या आप जानते हैं पूरे दिन गर्म पानी (Hot water) पीना स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद माना जाता है।

पूरे दिन गर्म पानी पीने के फायदे ( pure din garam pani pine ke fayde in hindi)

वजन होता है कम

पूरे दिन गर्म पानी पीने से वजन आसानी से कम हो जाता है। जिनको वजन कम करना हो (Weight loss) उनके लिए गर्म पानी किसी रामबाण से कम नहीं माना जाता है।

पाचन शक्ति होती है मजबूत

गर्म पानी किसी भी तरह के खाने को बहुत अच्छी तरह से पचाता है। जिसकी वजह से पाचन शक्ति मजबूत होती है। जिनकी पाचन शक्ति कमजोर होती है उनको गर्म पानी का ही सेवन करना चाहिए।

जोड़ों के दर्द में मिलता है आराम

जिनको जोड़ों के दर्द की शिकायत होती है या जिनके कमर में दर्द रहता है। उनको पूरे दिन गर्म पानी का सेवन करना चाहिए। गर्म पानी से दर्द में आराम मिलता है।

आती है अच्छी नींद

जिनको नींद न आने की शिकायत रहती है उनको गर्म पानी ही पीना चाहिए। गर्म पानी के सेवन से अच्छी नींद आती है।

बाल और त्वचा के लिए लाभकारी

पूरे दिन गर्म पानी पीने से बाल और त्वचा दोनों ही चमकदार बनते हैं। साथ ही गर्म पानी पीने से बाल भी लंबे होते है।

ब्लड सर्कुलेशन रहता है सही

पूरे दिन गर्म पानी पीने से ब्लड सर्कुलेशन (Blood circulation) सही तरह से होता है। जिनका ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके से नहीं होता है, उनको रोजाना गर्म पानी ही पीना चाहिए।

कोलेस्ट्रॉल घटाता है

गर्म पानी कोलेस्ट्रॉल (Cholestrol) लेवल को कम करने में मदद करता है। जिनका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ जाता है। उनको पूरे दिन गर्म पानी का ही सेवन करना चाहिए। क्योंकि गर्म पानी खून में जमे कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। जिससे धीरे-धीरे कोलेस्ट्रॉल की समस्या कम हो जाती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।