प्याज और अदरक का रस पीने के फायदे 

प्याज और अदरक का रस पीने के फायदे (sportskeeda Hindi)
प्याज और अदरक का रस पीने के फायदे (sportskeeda Hindi)

प्याज और अदरक का रस व्यक्ति की कई समस्याओं को दूर करने में लाभकारी होगा। इन रस के सेवन से पाचन तंत्र को दुरुस्त करने के साथ इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है। वहीं गर्भवती महिलाओं के लिए प्याज और अदरक का रस बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि इस रस से एनीमिया की समस्‍या में फायदा होता है। जानते हैं प्याज और अदरक के रस से होने वाले फायदे।

youtube-cover

प्याज और अदरक का रस पीने के फायदे : Onion And Ginger Juice Benefits In Hindi

आंखों के लिए फायदेमंद - प्याज और अदरक का रस आंखों के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता हैं। प्याज का रस व्यक्ति के शरीर में ग्लूटाथिओन का निर्माण करता है। और ग्लूटाथिओन आंखों के लिए लाभकारी हो सकता है। इसके अलावा प्याज और अदरक के रस में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर रूप से होता है।

खून की कमी दूर करने के लिए - प्याज और अदरक का रस पीने से शरीर में खून blood की कमी दूर हो सकती है। इसके अलावा अदरक शरीर में ब्लड सर्कुलेशन blood circulation को भी बेहतर करता है। कच्चे प्याज का रस एनीमिया की शिकायत हो दूर करने में प्रभावी है। अगर किसी व्यक्ति के शरीर में खून की कमी है, तो ऐसे में उसे अदरक और प्याज का रस का सेवन करना चाहिए। हालांकि, ध्यान रखें कि डॉक्टर या फिर डायटीशियन की सलाह पर ही अदरक और प्याज के रस का सेवन करें।

यौन शक्ति बढ़ाए - प्याज और अदरक का रस यौन क्षमता को बढ़ाने में लाभकारी हो सकता है। दरअसल, प्याज का रस पीने से पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर बढ़ता है। इससे पुरुषों की प्रजनन क्षमता बेहतर हो सकता है। इसके साथ ही इसके सेवन से शरीर में हार्मोन संतुलित रह सकता है। अगर किसी व्यक्ति को अपनी यौन शक्ति बढ़ानी हैं, तो ऐसे में रात के समय में सोने से (ginger and onion juice before bed) पहले 1 चम्मच प्याज और अदरक का रस पिएं।

पुरुषों के लिए - प्याज और अदरक में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है। यह एंटीऑक्सीडेंट पुरुषों के स्पर्म काउंट को बढ़ाने में असरदार हो सकते हैं। इस रस को रात में सोने से पहले पिएं। कुछ समय बाद आपको इसके सकारात्मक प्रभाव दिखने लगेंगे।

गर्भवती महिलाओं के लिए - प्याज में विटामिन सी पाया जाता है, जो गर्भवती महिलाओं में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। वहीं अदरक का रस संक्रमण से बचाव में मददगार होगा। शरीर में खून की कमी होने पर अदरक और प्याज के रस का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा प्याज में सल्फर, आयरन और जिंक होता है। साथ ही इसमें फाइबर की भी अच्छी मात्रा होती है, जो पेट साफ रखने में असरदार है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।