प्याज के रस के 3 उपयोग, 6 फायदे

प्याज के रस के उपयोग, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
प्याज के रस के उपयोग, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

तरह-तरह के व्यंजनों को बनाने के लिए आप रोज ही प्याज (Onion) का उपयोग करते होंगे। साथ ही प्याज का सेवन सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि प्याज औषधीय गुणों से भरपूर होता है। लेकिन प्याज के साथ-साथ प्याज का रस (onion juice) भी काफी फायदेमंद माना जाता है। प्याज के रस का सेवन स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि प्याज के रस में विटामिन ए, सी, ई, पोटेशियम, सोडियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, फोलेट, फाइबर प्रोटीन जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। साथ ही प्याज में एंटीइंफ्लेमेट्री, एंटीसेप्टिक, एंटीमाइक्रोबियल, एंटीबैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। आइए जानते हैं प्याज के रस के क्या-क्या उपयोग और फायदे होते हैं।

प्याज के रस के 3 उपयोग, 6 फायदे- Pyaj Ke Ras Ke Upyog, Fayde In Hindi

प्याज के रस के उपयोग

1- एक चम्मच प्याज के रस को पानी में मिलाकर पी सकते हैं।

2- प्याज के रस का उपयोग बालों में लगाने के लिए किया जा सकता है।

3- प्याज के रस का उपयोग त्वचा पर लगाने के लिए कर सकते हैं।

प्याज के रस के फायदे

1- डायबिटीज (Diabetes) की शिकायत होने पर प्याज के रस का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि प्याज के रस में हाइपोग्लाइसेमिक गुण मौजूद होता है, इसलिए अगर आप प्याज के रस का सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

2- पिंपल्स (Pimples) की समस्या एक आम समस्या है। लेकिन पिंपल्स की शिकायत होने पर अगर आप प्याज के रस का इस्तेमाल करते हैं, तो यह फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि प्याज के रस में एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण मौजूद होता है, जो पिंपल्स की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

3- जिन लोगों की इम्यूनिटी (Immunity) कमजोर होती है, उनके लिए प्याज के रस का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि प्याज के रस का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। जिससे आप कई बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं।

4- प्याज के रस का सेवन आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि प्याज का रस एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसलिए अगर आप प्याज के रस का सेवन करते हैं, तो इससे आंखों से जुड़ी परेशानियां दूर होती है और आंखों की रोशनी (Eye Sight) तेज भी होती है।

5- बाल झड़ने (Hair Fall) की समस्या एक आम समस्या है, लेकिन बाल झड़ने की शिकायत होने पर पर अगर आप प्याज के रस का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे बाल झड़ने की समस्या दूर होती है। साथ ही बाल घने और मजबूत भी होते हैं।

6- शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की मात्रा को कम करने के लिए प्याज के रस का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि प्याज का रस एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। जो बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करता है। साथ ही प्याज के रस का सेवन करने से ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now