प्याज के रस में शहद मिलाकर पीने के 5 फायदे

प्याज के रस में शहद मिलाकर पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
प्याज के रस में शहद मिलाकर पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

प्याज के रस का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि प्याज का रस पोषक तत्वों से भरपूर होता है। लेकिन क्या आपने कभी प्याज के रस में शहद (Onion Juice and Honey) मिलाकर सेवन किया है। प्याज के रस में शहद मिलाकर सेवन करना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि प्याज के रस की तरह शहद भी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इस मिश्रण का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि प्याज के रस में क्वेरसेटिन नामक एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ए और कई जरूरी विटामिन और मिनरल्स मौजूद होते हैं। तो वहीं शहद में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं, तो आइए जानते हैं प्याज के रस में शहद मिलाकर पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

प्याज के रस में शहद मिलाकर पीने के 5 फायदे-Pyaj Ke Ras Me Shahad Milakar Pine Ke Fayde In Hindi

हृदय के लिए फायदेमंद

हृदय (Heart) को स्वस्थ रखने के लिए प्याज के रस में शहद मिलाकर पीना फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि प्याज का रस और शहद दोनों ही एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने में और हृदय को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं। जिससे हृदय संबंधी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

प्याज का रस और शहद दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, इसलिए अगर आप प्याज के रस में शहद मिलाकर सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

वजन कम करने में मददगार

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको प्याज के रस में शहद मिलाकर पीना चाहिए। क्योंकि इस मिश्रण का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। जिससे तेजी से कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है।

स्किन के लिए फायदेमंद

प्याज के रस में शहद मिलाकर पीना स्किन (Skin) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि प्याज का रस में एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, तो वहीं शहद एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, जो स्किन संबंधी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

बालों के लिए फायदेमंद

प्याज के रस में शहद मिलाकर पीना बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इस मिश्रण का सेवन करने से बाल झड़ने (Hair Fall) की समस्या दूर होती है। साथ ही बाल घने और मजबूत भी होते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

App download animated image Get the free App now