प्याज से बाल बढ़ाने का तरीका: pyaj se baal badhane ka tarika

फोटो- naripunjabkesri
फोटो- naripunjabkesri

लंबे और सूबसूरत बाल हर किसी को पसंद होते हैं। जिसके लिए लोग अलग-अलग तरीके के तेल का इस्तेमाल भी करते हैं। लेकिन बालों को सुंदर और लंबे करने के लिए प्याज का रस बहुत काम का होता है। इसे लगाने से बालों की जड़ें मजबूत होती है, साथ ही बालों में चमक भी आती है। बालों की ग्रोथ के लिए प्याज का रस बहुत लाभकारी होता है। लेकिन इसका इस्तेमाल सही तरीके से करना चाहिए तभी इसका सही लाभ बालों को मिलेगा। जानिए कैसे प्याज बालों की ग्रोथ के लिए मददगार है।

ये भी पढ़ें: पीठ दर्द के कारण और उपाय: peeth dard ke karan or upay

प्याज को बालों में लगाने से होने वाले फायदे-

प्याज का रस- प्याज को पीसकर उसका रस निकाल लें और फिर इसे स्कैल्प पर लगा लें औऱ 20 मिनट बाद बालों को धो लों।

प्याज के साथ नारियल तेल- प्यार के रस के साथ नारियल तेल को मिक्स कर लगाने से बालों का विकास अच्छा होता है साथ ही बालों को पोषण भी मिलता है। इससे बालों की लंबाई बढ़ती है।

ये भी पढ़ें: नवरत्न तेल के फायदे: Navratan Tel ke Fayde

प्याज के साथ शहद- बालों में चमक लाने के लिए प्याज के रस में शहद मिलाकर लगाना चाहिए। इससे बालों की ग्रोथ भी अच्छी होती है।

दो मुंहे बालों से छुटकारा- प्याज का रस बालों के लिए लाभकारी होता है। इसके इस्केमाल से बालों की ग्रोथ के साथ-साथ दो मुंहे बालों से भी छुटकारा मिलता है। प्याज में पाए जाने वाले एंटी-बैक्‍टीरियल गुण झड़ते बालों को रोकने, रूसी और सिर के संक्रमण आदि को दूर करने में मदद मिलती हैं।

प्याज का रस और बीयर- बालों में चमक लाने के लिए बीयर बहुत फायदेमंद होती है। वहीं अगर प्याज के रस के साथ बीयर मिक्स करके लगाया जाए तो इससे बालों की ग्रोथ होती है साथ ही बालों का कंडीशन भी होता है।

ये भी पढ़ें: सफेद प्याज के फायदे: safed pyaj ke fayde