रात को दूध में मुनक्का मिलाकर पीने के 7 फायदे

रात को दूध में मुनक्का मिलाकर पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
रात को दूध में मुनक्का मिलाकर पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

दूध (Milk) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है, क्योंकि दूध पोषक तत्वों से भरपूर होता है। लेकिन क्या आपने कभी दूध में मुनक्का (Munakka in Milk) मिलाकर सेवन किया है। दूध में मुनक्का मिलाकर पीना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दूध की तरह मुनक्का भी पोषक तत्वों का भंडार होता है। दूध में मुनक्का मिलाकर रात को पीने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि दूध में प्रोटीन, कैल्शियम विटामिन ए, विटामिन डी, विटामिन ई, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, तो वहीं मुनक्का में विटामिन ए, बीटा कैरोटीन, कैल्शियम जैसे तत्वों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप रात को दूध में मुनक्का मिलाकर पीते हैं, तो यह स्वास्थ्य के लिहाज से काफी फायदेमंद साबित होता है। तो आइए जानते हैं रात को दूध में मुनक्का मिलाकर पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

रात को दूध में मुनक्का मिलाकर पीने के 7 फायदे-Raat Ko Doodh Me Munakka Milakar Pine Ke Fayde In Hindi

नींद आती है अच्छी

अनिद्रा (Insomnia) यानि नींद न आने की शिकायत होने पर दूध में मुनक्का मिलाकर पीना काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अगर आप रोजाना रात को सोने से पहले दूध में मुनक्का मिलाकर पीते हैं, तो इससे नींद अच्छी आती है।

याददाश्त होती है तेज

मुनक्का वाले दूध का रोजाना सेवन करने से ब्रेन फंक्शन (Brain Function) में सुधार होता है। क्योंकि इस मिश्रण का सेवन करने से तनाव कम होता है और याददाश्त (Memory) भी तेज होती है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

मुनक्का वाले दूध का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मुनक्का और दूध दोनों ही कैल्शियम से भरपूर होते हैं, इसलिए अगर आप रात को सोने से पहले मुनक्का वाले दूध का सेवन करते हैं, तो इससे हड्डियां मजबूत होती है और हड्डियों से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम होता है।

खून की कमी होती है दूर

शरीर में खून की कमी होने पर मुनक्का वाले दूध का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मुनक्का में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप रात को रोजाना मुनक्का वाले दूध का सेवन करते हैं, तो इससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता और खून की कमी दूर होती है।

कब्ज की समस्या होती है दूर

कब्ज (Constipation) की शिकायत होने पर रात को सोने से पहले मुनक्का वाले दूध का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर कब्ज की समस्या को दूर करने में मददगार साबित होता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

मुनक्का वाले दूध का सेवन आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मुनक्का बीटा कैरोटीन से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप रात को सोने से पहले दूध में मुनक्का मिलाकर पीते हैं, तो इससे आंखों की रोशनी (Eyesight) तेज होती है।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

दूध में मुनक्का मिलाकर पीना ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मुनक्का पोटैशियम से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप रोजाना रात को मुनक्का वाले दूध का सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है और हार्ट संबंधी बीमारियों का जोखिम कम होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now