रात को नहाने से बनाएं दूरी, हो सकते हैं कई नुकसान 

रात को नहाने से बनाएं दूरी, हो सकते हैं कई नुकसान
रात को नहाने से बनाएं दूरी, हो सकते हैं कई नुकसान

सुबह नहाना (Morning Bath) तो बहुत आम बात है, लेकिन कुछ लोग रात को भी नहाना पसंद करते हैं। लोग अक्सर अपनी थकान को मिटाने के लिए ऐसा करते हैं, तो कुछ लोग सुबह का समय बचाने के लिए ऐसा करते हैं। लेकिन ये भूल जाते हैं कि रात में नहाने के कई दुष्परिणाम भी उन्हें झेलने पड़ सकते हैं। दरअसल रात में नहाने से सेहत (Health) से जुड़ी कई समस्या हो सकती है। आइए इस लेख के जरिए जानते हैं।

रात को नहाने से बनाएं दूरी, हो सकते हैं कई नुकसान - Raat Ko Nahane Se Banaye Duri, Ho Sakte Hain kai Nuksan In Hindi

रात में नहाने से आपको सर्दी जुकाम Cold and cough होने का खतरा बढ़ सकता है, क्योंकि रात में मौसम में ठंडक आ जाती है जिसके चलते बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है। रात में सोते समय नहाने से एक नुकसान यह भी है कि आप तुरंत पंखे के नीचे सोते हैं या फिर ऐसी में ऐसे में तबीयत खराब हो सकती है।

सुबह लोग खाना या नाश्ता करने के पहले नहा लेते हैं। लेकिन अगर हम बात करें रात में नहाने कि तो, लोग रात में खाना खाने के बाद नहाना ज्यादा सही मानते हैं। लेकिन खाना खाने के बाद शरीर गर्म होता है और पानी पड़ते ही ठंडा। ऐसा करने से शरीर की तासीर गड़बड़ा जाती है जिससे कई बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है।

यदि आप रात में नहाने के आदी हैं, तो इन बातो का ध्यान जरूर रखें कि रात में नहाते वक्त पानी का तापमान जरूर देखें। ज्यादा ठंडा पानी होने से आप बीमार पड़ सकते हैं। यही नहीं इस बात का भी ध्यान जरूर रखें कि रात में खाने के पहले नहाएं या फिर खाना खाने के करीब 2 घंटे के बाद ही नहाएं। ऐसा करने से आपकी सेहत नहीं बिगड़ेगी।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।