रात को सोने से पहले दूध में घी मिलाकर पीने के 5 फायदे

रात को सोने से पहले दूध में घी मिलाकर पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
रात को सोने से पहले दूध में घी मिलाकर पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

दूध (Milk) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि दूध में वो सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं। लेकिन क्या आपने कभी दूध में घी (Ghee in milk) मिलाकर सेवन किया है ? दूध में घी मिलाकर पीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। अगर आप रोज रात को सोने से पहले दूध में घी मिलाकर पीते हैं, तो इससे स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि घी में ओमेगा-3, ओमेगा-9 फैटी एसिड और विटामिन ए, के, ई जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, तो वहीं, दूध प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी, विटामिन ए, विटामिन ई, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम जैसे तत्वों से भरपूर होता है। जो शरीर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। तो आइए जानते हैं रात को सोने से पहले दूध में घी मिलाकर पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

रात को सोने से पहले दूध में घी मिलाकर पीने के 5 फायदे-Raat Ko Sone Se Phele Doodh Me Ghee Milakar Pine Ke Fayde In Hindi

पाचन तंत्र होता है मजबूत

रात को सोने से पहले दूध में घी मिलाकर पीना पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि रात को दूध में घी मिलाकर पीने से पाचन तंत्र (Digestion) मजबूत होता है। साथ ही कब्ज की समस्या भी दूर होती है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

दूध और घी दोनों ही विटामिन से भरपूर होते हैं, इसलिए अगर आप रोज रात को सोने से पहले दूध में घी मिलाकर पीते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

स्किन के लिए फायदेमंद

दूध में घी मिलाकर पीना स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन (Skin) को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि दूध और घी में विटामिन ई पाया जाता है, इसलिए अगर आप रात को सोने से पहले दूध में घी मिलाकर पीते हैं, तो इससे स्किन मॉइस्चराइज रहती है।

नींद आती है अच्छी

अनिद्रा (Insomnia) यानि नींद न आने की शिकायत होने पर दूध में घी मिलाकर पीना फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अगर आप रोज रात को सोने से 30 मिनट पहले दूध में घी मिलाकर पीते हैं, तो इससे तनाव कम होता है और दिमाग शांत होता है। जिससे नींद अच्छी आती है।

जोड़ों के दर्द में फायदेमंद

जोड़ों में दर्द (Joint pain) की शिकायत होने पर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अगर आप रोज रात को सोने से पहले दूध में घी मिलाकर पीते हैं, तो इससे जोड़ों में दर्द की शिकायत दूर होती है। साथ ही हड्डियां भी मजबूत होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।