रात को सोने से पहले नाभि में तेल लगाने के 7 फायदे

रात को सोने से पहले नाभि में तेल लगाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
रात को सोने से पहले नाभि में तेल लगाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

नाभि में तेल (Oil in navel) लगाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित है। रात को सोने से पहले नाभि में तेल लगाने से स्वास्थ्य और स्किन संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि नाभि हमारे शरीर का मध्य बिंदु होता है और हमारे शरीर की कई तंत्रिकाएं आपस में जुड़ी हुई हैं। बता दें कि आप नाभि में सरसों का तेल, नीम का तेल, तिल का तेल, जैतून का तेल, बादाम का तेल लगा सकते हैं, ये सभी तेल स्वास्थ्य और स्किन को अनगिनत लाभ पहुंचाते हैं, तो आइए जानते हैं रात को सोने से पहले नाभि में तेल लगाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

रात को सोने से पहले नाभि में तेल लगाने के 7 फायदे-Raat Ko Sone Se Phele Nabhi Me Tel Lagane Ke Fayde In Hindi

पेट दर्द में फायदेमंद

पेट दर्द (Stomach pain) या अपच (Indigestion) की शिकायत होने पर नाभि में सरसों का तेल लगाना काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अगर आप रात में सोने से पहले नाभि में तेल लगाते हैं, तो इससे पेट दर्द और अपच की समस्या से छुटकारा मिलता है।

पिंपल्स की समस्या होती है दूर

पिंपल्स (Pimples) की समस्या एक आम समस्या है, लेकिन पिंपल्स की शिकायत होने पर अगर आप रोजाना रात को सोने से पहले नाभि में नीम का तेल लगाते हैं, तो इससे पिंपल्स की समस्या से छुटकारा मिलता है। क्योंकि इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण मौजूद होता है।

पीरियड्स के दर्द में फायदेमंद

महिलाओं को पीरियड्स (Periods) के समय पेट में दर्द और ऐंठन की शिकायत रहती है। लेकिन अगर पीरियड्स के समय महिलाएं नाभि में सरसों का तेल लगाती हैं, तो इससे दर्द और ऐंठन की शिकायत से छुटकारा मिलता है।

जोड़ों के दर्द में फायदेमंद

जोड़ों में दर्द और सूजन (Joint pain and swelling) की शिकायत होने पर नाभि में तेल लगाना बहुत फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अगर आप रोजाना रात को सोने से पहले नाभि में सरसों का तेल लगाते हैं, तो इससे जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या में काफी हद तक आराम मिलता है।

त्वचा पर आता है निखार

चेहरे की रंगत को निखारने के लिए रोजाना रात को सोने से पहले नाभि में तेल लगाना काफी फायदेमंद साबित होता है। जी हां अगर आप रोजाना रात में नाभि में बादाम का तेल लगाते हैं, तो इससे त्वचा पर निखार (Glowing skin) आता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

आंखों में जलन, सूखापन और खुजली की समस्या होने पर भी नाभि में तेल लगाना फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अगर आप रोजाना रात को सोने से पहले नाभि में तेल लगाते हैं, तो इससे आंखों से जुड़ी समस्या दूर होती है।

होंठ बने रहते हैं मुलायम

अगर आपके होंठ फट रहे हैं, तो आपको रोजाना रात में सोने से पहले नाभि में तेल लगाना चाहिए। जी हां अगर आप रोजाना रात को सोने से पहले नाभि में सरसों का तेल लगाते हैं, तो इससे होंठ फटना बंद हो जाते हैं और होंठ मुलायम (Soft Lips) भी बने रहते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava