रात को सोने से पहले ठंडा दूध पीने के 5 फायदे

रात को सोने से पहले ठंडा दूध पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
रात को सोने से पहले ठंडा दूध पीने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

दूध (Milk) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है, लेकिन ज्यादातर लोग गर्म दूध का सेवन करना पसंद करते हैं, पर क्या आप जानते हैं अगर आप रात में सोने से पहले ठंडे दूध का सेवन करते हैं, तो यह भी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित होता है। जी हां ठंडे दूध का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि दूध पोषक तत्वों से भरपूर होता है। दूध में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी, विटामिन ई जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। तो आइए जानते हैं रात को सोने से पहले ठंडा दूध पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

रात को सोने से पहले ठंडा दूध पीने के 5 फायदे-Raat Ko Sone Se Phele Thanda Doodh Pine Ke Fayde In Hindi

हड्डियों के लिए फायदेमंद

रात को सोने से पहले ठंडे दूध का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दूध कैल्शियम और विटामिन डी से भरपूर होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। जिससे हड्डियों से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

वजन कम करने में मददगार

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको ठंडे दूध का सेवन करना चाहिए। क्योंकि ठंडे दूध का सेवन करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज हो जाता है। जिसकी वजह से आपका वजन कम हो सकता है। इसके लिए रात को सोने से 1 घंटे पहले ठंडे दूध का सेवन करना चाहिए।

स्किन के लिए फायदेमंद

ठंडे दूध का सेवन स्किन (Skin) को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि ठंडे दूध में इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं, जो स्किन को डिहाइड्रेशन से बचाते हैं। साथ ही ठंडे दूध का रात में सोने से पहले सेवन करने से स्किन पर निखार भी आता है।

पेट के लिए फायदेमंद

पेट में दर्द और ऐंठन की शिकायत रहने पर ठंडे दूध का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अगर आप रात को सोने से एक घंटे पहले ठंडे दूध का सेवन करते हैं, तो एसिडिटी, पेट दर्द और ऐंठन जैसी समस्याएं दूर होती है।

भूख मिटाने में करता है मदद

कई लोगों को खाना खाने के बाद भी भूख लग जाती है, लेकिन खाना खाने के बाद अगर आप रोजाना ठंडे दूध का सेवन करते हैं, तो इससे भूख शांत हो सकती है और इससे क्रेविंग भी नहीं होती है। इसलिए जो लोग डाइटिंग या रात में कम खाने की सोचते हैं, उन्हें एक गिलास ठंडे दूध का सेवन करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now