रात में सोने से पहले नहीं करना चाहिए, इन चीजों का सेवन-Raat Me Sone Se Phele Nahi Karna Chaiye In Chizo Ka Sevan

रात में सोने से पहले नहीं करना चाहिए, इन चीजों का सेवन(फोटो-Sportskeeda hindi)
रात में सोने से पहले नहीं करना चाहिए, इन चीजों का सेवन(फोटो-Sportskeeda hindi)

आजकल ज्यादातर लोगों में नींद न आने की समस्या देखने को मिलती है। जिसका कारण गलत खान-पान भी हो सकता है। क्योंकि रात में सोने से पहले हमेशा हल्के भोजन (Light Dinner) का सेवन करने की सलाह दी जाती है। लेकिन ज्यादातर लोग रात में हेवी चीजों का सेवन करते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है। बता दें कि रात में सोने से पहले कुछ चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप इन चीजों का सेवन करते हैं, तो अनिद्रा (Insomnia) की शिकायत हो सकती है। साथ ही आप कई और बीमारियों के शिकार भी हो सकते हैं। जानिए रात में सोने से पहले किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

रात में सोने से पहले नहीं करना चाहिए, इन चीजों का सेवन (Raat Me Sone Se Phele Nahi Karna Chaiye In Chizo Ka Sevan In Hindi)

हैवी भोजन नहीं करना चाहिए

रात में सोने से पहले कभी भी हैवी भोजन (Heavy Dinner) नहीं करना चाहिए। क्योंकि हैवी भोजन को पचने में काफी समय लगता है। खाना न पचने की वजह से अपच की शिकायत हो जाती है। इसलिए कहा जाता है कि रात में सोने से पहले हमेशा हल्का भोजन करना चाहिए।

मीठी चीजें नहीं खानी चाहिए

रात में सोने से पहले मीठे का सेवन नहीं करना चाहिए। लेकिन ज्यादातर लोग रात में भोजन करने के बाद कुछ मीठा खाना पसंद करते हैं, लेकिन यह आपके स्वास्थ्य को काफी नुकसान पहुंचाता है। साथ ही इसकी वजह से आपको अनिद्रा की शिकायत भी हो सकती है।

चाय और कॉफी का न करें सेवन

रात में सोने से पहले भूलकर भी चाय (Tea) या कॉफी (Coffee) का सेवन नहीं करना चाहिए। चाय पीना तो स्वास्थ्य के लिए वैसे ही हानिकारक माना जाता है। क्योंकि चाय में कैफीन अधिक मात्रा में पाया जाता है। लेकिन अगर आप रात में सोने से पहले चाय या कॉफी का सेवन करते हैं, तो इससे नींद न आने की शिकायत हो सकती है। साथ ही कई और बीमारियां भी हो सकती है।

मसालेदार भोजन नहीं करना चाहिए

मासलेदार भोजन स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। लेकिन रात में सोने से पहले मसालेदार भोजन करने से लिवर और पेट संबंधी कई बीमारी हो सकती है। साथ ही नींद भी अच्छी नहीं आती है।

सोडा का न करें सेवन

रात में सोने से पहले सोडा (Soda) का सेवन नहीं करना चाहिए। लेकिन ज्यादातर लोग रात में हैवी भोजन करने के बाद उसको पचाने के लिए सोडा पीना पसंद करते हैं, लेकिन रात में सोने से पहले सोडा का सेवन सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।