रागी के 8 स्वास्थ्य लाभ

रागी के स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
रागी के स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए साग-सब्जियों के साथ अनाज का सेवन करना भी जरूरी होता है। क्योंकि अनाज में कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी होते हैं। उन्हीं में से एक अनाज रागी (Ragi) है। जी हां रागी का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि रागी पोषक तत्वों का भंडार होता है। रागी में फाइबर, प्रोटीन, पोटेशियम और कैल्शियम जैसे कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होते हैं। तो आइए जानते हैं रागी खाने के क्या-क्या स्वास्थ्य लाभ होते हैं।

रागी के 8 स्वास्थ्य लाभ-Ragi Ke Swasthya Laabh In Hindi

सूजन की समस्या होती है दूर

शरीर में सूजन (inflammation) से जुड़ी समस्या होने पर रागी का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि रागी में एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभाव पाया जाता है, जो सूजन के प्रभाव को कम करने में मददगार साबित होता है।

शुगर लेवल रहता है कंट्रोल

मधुमेह (Diabetes) के रोगियों के लिए रागी का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि रागी एक लो ग्लाइसेमिक खाद्य पदार्थ है, साथ ही इसमें एंटी डायबिटिक प्रभाव भी पाया जाता है, इसलिए इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

कैंसर का खतरा होता है कम

कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम करने के लिए रागी का सेवन फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि रागी में एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं, जो कैंसर के सेल्स को बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

शरीर में बढ़ते बैड कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने के लिए रागी का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि रागी में फाइबर पाया जाता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मददगार साबित होता है।

प्रोटीन की कमी होती है दूर

शरीर में प्रोटीन (Protein) की कमी होने पर आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं, लेकिन अगर आप रागी का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में प्रोटीन की कमी दूर होती है। क्योंकि रागी में प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है।

हड्डियां होती है मजबूत

रागी का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि रागी में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही रागी का सेवन हड्डियों से जुड़ी बीमारियों के खतरे को भी कम करने में मददगार साबित होता है।

हृदय के लिए फायदेमंद

हृदय (Heart) को स्वस्थ बनाए रखने के लिए रागी का सेवन फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि रागी प्रोटीन और फाइबर जैसे तत्वों से भरपूर होता है, इसलिए इसका सेवन करने से हृदय रोगों का जोखिम कम होता है, साथ ही ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

रागी का सेवन स्वास्थ्य के साथ-साथ त्वचा (Skin) को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि रागी एंटी एजिंग गुणों से भरपूर होता है। इसलिए इसका सेवन करने से त्वचा हेल्दी रहती है और बढ़ती उम्र के लक्षण कम होते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava