Create

राजगिरा खाने के फायदे : Rajgira Khane Ke Fayde

राजगिर खाने के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)
राजगिर खाने के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

राजगिरा जिसे लोग चौलाई के नाम से भी जानते हैं। इसमें सबसे ज्यादा प्रोटीन और फाइबर होता है, जो कि स्वास्थ्य के लिए कई प्रकार से काम करते हैं। राजगिरा का सेवन डायबिटीज से लेकर मोटापे तक के रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके अलावा इसमें कुछ ऐसे विटामिन और मिनरल्स भी हैं जिसकी वजह से इसे एक खास सुपरफूड माना जाता है। जानते हैं राजगिरा (Rajgira benefits in hindi) खाने के फायदे।

राजगिरा खाने के फायदे - Rajgira benefits in hindi

सूजन कम करता है - अगर किसी व्यक्ति के शरीर में चोट लगती है या फिर इंफेक्शन हो जाता है तो हमारा इम्यून सिस्टम सूजन के रूप में रिएक्ट करता है। पर अगर शरीर में बार-बार सूजन रहने लगे तो ये परेशानियां पैदा कर सकता है। ऐसे में आपको शरीर का सूजन कम करने के लिए राजगिरा (Rajgira) खाना चाहिए। इसमें कुछ ऐसे एंटीबॉडी होते हैं जो सूजन से लड़ने में शरीर की मदद करते हैं।

कब्ज की समस्या को दूर करता है - अगर किसी को बार-बार कब्ज की समस्या हो रही है तो, ऐसे में राजगिरा खाना चाहिए। इसके सेवन से मल मुलायम हो जाता है और कब्ज की समस्या दूर होने लगती है। इस तरह रेगुलर इसका सेवन करने से आपको बॉवेल मूवमेंट सही हो जाता है और आप सूजन, कब्ज, ऐंठन और कई अन्य बीमारियों से बचे रहते हैं।

मोटापा घटाता है - राजगिरा (रामदाना) में फाइबर और प्रोटीन दोनों होते हैं। ये दोनों ही वजन कम करने में जरूरी भूमिका निभाते हैं। प्रोटीन जहां भूख को नियंत्रित करने और एक्सरसाइज आदि करने में सहायता करता है, वहीं फाइबर मेटाबोलिज्म को तेज करता है। इस तरह आप अच्छे से खाना पचा कर और भूख कंट्रोल करके मोटापा घटा सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Be the first one to comment