रामबुतान फल के फायदे और नुकसान 

रामबुतान फल के फायदे और नुकसान
रामबुतान फल के फायदे और नुकसान

रामबुतान फल (Rambutan Fruit), इस फल के बारे में शायद बहुत कम लोग जानते होंगे। लीची की तरह दिखने वाला ये फल, सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये भारत में, दक्षिणी राज्यों जैसे केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में आसानी से पाया जा सकता है। कैल्शियम, विटामिन-A, विटामिन-C, पोटेशियम, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, ऊर्जा, आयरन, फास्फोरस, मैग्नीशियम, विटामिन बी6, तथा कॉपर जैसे पोषक तत्वों के कारण ये आपकी इम्युनिटी को मजबूत करने में मदद करता है। इतने सारे पोषक तत्वों से भरपूर ये फल, सेहत को बहुत तरीके से फायदे पहुंचाता है। वहीं अगर इसके फायदे हैं, तो साथ ही इसके सेवन के कुछ नुकसान भी हैं। तो आइए जानते हैं इस लेख में इसके फायदे और नुकसान के बारे में-

रामबुतान फल के फायदे Rambutan Fal Ke Fayde In Hindi

घाव को भरने में फायदेमंद - कई रिसर्च में पाया गया है कि इस फल का बहुत समय से इस्तेमाल किया जाता रहा है। एंटीसेप्टिक गुणों (Antiseptic properties) से भरपूर ये फल शरीर के घाव में ये चमत्कारिक तौर पर काम करता है। इसके सेवन से शरीर के घाव को जल्दी भरने में आसानी मिलती है। इसके सेवन से पस की समस्या को भी ठीक किया जा सकता है।

डायबिटीज में लाभकारी - रामबुतान फल टाइप 2 डायबिटीज (Type 2 diabetes) में लाभकारी साबित हो सकता है। रामबुतान फल का उपयोग प्राचीन काल से चला आ रहा है। जानवरों पर किए गए रिसर्च में ये पाया गया है कि इसका सेवन टाइप 2 डायबिटीज मरीजों के लिए लाभकारी होता है। इसलिए किसी जानकार की सलाह से इसका सेवन डायबिटीज में किया जा सकता है।

पाचन में फायदेमंद - रामबुतान में फाइबर (Fiber) की अधिक मात्रा पाई जाती है। अगर आप इसका सेवन करते हैं, तो इससे पाचन (Digestion) संबंधी परेशानी को कम किया जा सकता है। अगर किसी को अपच की समस्या रहती है, तो उसे अपने खाने में इस फल को शामिल करना चाहिए। इसके सेवन से बवासीर जैसी बीमारी से भी बचा जा सकता है।

हार्ट को रखे हेल्दी - एक शोध के मुताबिक रामबुतान फल के सेवन से हार्ट (Heart) को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। रामबुतान के छिलके में पाया जाने वाला फेनोलिक कंपाउंड (Phenolic Compound) हार्ट संबंधी समस्याओं से बचाव करने में मददगार साबित हो सकता है। इसलिए इसका सेवन हार्ट की समस्या वाले लोग भी कर सकते हैं।

एंटी-कैंसर गुण - रामबुतान में एंटी-कैंसर गुण (anticancer) पाए जाते हैं। ये फल कैंसर कोशिकाओं को बनने से रोकने के लिए बेहद ही लाभकारी साबित होता है। इसलिए इसका सेवन कैंसर के खतरे को कम करने के लिए किया जा सकता है।

एनर्जी बढ़ाए ये फल - इस फल के सेवन से एनर्जी को बूस्ट (Boost Energy) करने में मदद मिलती है। इसमें कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा मौजूद होती है जो आपके शरीर को समय समय पर एनर्जी देता है। इसलिए इसका सेवन एनर्जी बूस्ट करने के लिए किया जा सकता है।

रामबुतान फल के नुकसान - Rambutan Fal Ke Nuksan In Hindi

रामबुतान में अधिक मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है जिसके ज्यादा सेवन से उल्टी व दस्त की समस्या हो सकती है।

इसके सेवन से एलर्जी की समस्या भी हो सकती है। इसका सेवन किसी जानकार व्यक्ति से पूछ कर ही करें।

इसके छिलके के अर्क का ज्यादा सेवन विषाक्तता स्तर को बढ़ा सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।