शरीर के लिए रेड मीट फायदे देता है या नुकसान, पाएं पूरी जानकारी

शरीर के लिए रेड मीट फायदे देता है या नुकसान, पाएं पूरी जानकारी
शरीर के लिए रेड मीट फायदे देता है या नुकसान, पाएं पूरी जानकारी

देखा गया है कि कई लोग रेड मीट (Red Meat) को स्वस्थ के लिहाज से अच्छा मानते हैं तो कई लोग इसे बुरा मानते हैं। लेकिन आगे की जानकारी देने के पहले हम आपको बताना चाहते हैं कि रेड मीट पोर्क, मटन, बीफ, और भेड़ के मांस को कहा जाता है। इसमें प्रचुर मात्रा में वसा और कोलेस्ट्रॉल मौजूद होता है। जो कि हार्ट के लिए नुकसानदायक होता है। वहीं इसमें सोडियम की मात्रा भी बहुत अधिक होती है जिसके चलते रक्तचाप बढ़ने लगता है। वहीं इसके ज्यादा सेवन से हार्ट की बीमारी, मोटापा और गठिया जैसी समस्या होने का खतरा दुगना हो जाता है।

शरीर के लिए रेड मीट फायदे देता है या नुकसान, पाएं पूरी जानकारी Red meat benefits or harms for the body, get complete information In HIndi

कई रिसर्च में पाया गया है कि रेड मीट के सेवन से हृदय रोग, कोलोरेक्टल कैंसर और टाइप 2 डायबिटीज (Type 2 Diabetes) की संभावना बढ़ सकती है।

कुछ रिसर्च में पाया गया है कि रेड मीट सेवन से डायबिटीज बढ़ सकती है।

'नेचर मेडिसिन' मैगजीन में पब्लिश हुई आर्टिकल में ये भी बताया गया है कि बैक्टीरिया रेड मीट में पाए जाने वाले कार्निटाइन रसायन को ब्रेक कर देते हैं जिससे काफी मात्रा में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ जाता है।

रेड मीट के सेवन से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का खतरा बढ़ सकता है।

रेड मीट में प्रचुर मात्रा में सैचुरेटेड/अनहेल्दी फैट पाया जाता है जो बॉडी में फैट बढ़ाता है। जिससे वजन तेजी से बढ़ता है।

रेड मीट के सेवन से खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ जाता है। ये वही सैचुरेटेड फैट होता है जो कि आप रोजाना दूध, घी से भी प्राप्त करते हैं।

प्रोसेस्ड रेड मीट के सेवन से बहुत ज्यादा नुकसान हो सकता है, क्योंकि वो पहले से पका हुआ रहता है और उसे लंबे समय तक सही रखने के लिए कई तरह के केमिकल और प्रिजर्वेटिव भी मिलाए जाते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।