होठों पर एलर्जी का इलाज

होठों पर एलर्जी का इलाज(sportskeeda Hindi)
होठों पर एलर्जी का इलाज(sportskeeda Hindi)

व्यक्ति के होंठ (Lips) नरम और नाजुक त्वचा से बने होते हैं। कई लोगों के होंठ जल्दी फटने लगते हैं। कई बार तो फटे होंठ बहुत दर्दनाक हो जाते हैं। जिसमें खून तक आने लग जाता है। अगर होठों पर किसी तरह की एलर्जी (Allergy) हो जाए तो बहुत परेशानी होती है इसे दूर करने के लिए क्या करना चाहिए जानते हैं।

youtube-cover

होठों पर एलर्जी का इलाज : Remedies For Lips Allergy In Hindi

हल्दी का इस्तेमाल -

एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर हल्दी होठों की सूजन को कम करने में मदद करती है। इसके इस्तेमाल से घाव जल्द भर जाते हैं। इसके लिए चम्मच मुल्तानी मिट्टी में चुटकीभर हल्दी और ठंडा पानी मिलाना है। फिर इसे होठों पर लगा लें सूजन कम हो जाएंगी।

एलोवेरा का उपयोग -

घाव को हील करने के लिए एलोवेरा बहुत अच्छा माना जाता है। अगर किसी को मच्छर या कीड़े के काटने से सूजन आ गई है तो उस पर एलोवेरा लगाना चाहिए। सूजन वाली जगह पर इसका जेल निकालकर लगाने से अराम मिलता है।

बेकिंग सोडा -

एंटीसेप्टिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी एजेंट्स गुणों से भरपूर बेकिंग सोड़ा होठों की सूजन को कम करने में बहुत लाभकारी है। इसके लिए 1 चम्मच बेकिंग सोडा को कुछ बूंद पानी मिक्स कर लें। और इसे होठों में लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर ठंडे पानी से साफ करें।

शहद -

इसके इस्केमाल से घाव को जल्द हील किया जा सकता है। होंठ पर लगाने से सूजन जल्द कम हो जाएगी।

नारियल तेल -

इस तेल का इस्तेमाल अक्सर घाव को भरने के लिए किया जाता है, क्योंकि इसमें एंटीमाइक्रोबियल प्रॉपर्टी पायी जाती है जो किसी भी तरह के फंगस, बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में मदद करता है।

एप्पल साइडर विनेगर -

एप्पल साइडर विनेगर यानी सेब के सिरके में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो सूजे हुए होंठों के लिए अच्छा होता है। विनेगर को दोगुनी मात्रा में पानी के साथ मिलाकर होंठों पर लगाएं और 20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications