पालक का जूस पीने का सही समय, 5 फायदे- Palak Ka Juice Pine Ka Sahi Samay, Fayde

पालक का जूस पीने का सही समय, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
पालक का जूस पीने का सही समय, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

हरी सब्जियों (Green Vegetables) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि हरी सब्जियों में वह सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी होते हैं। उन्हीं में से एक सब्जी पालक (spinach) है। पालक का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं पालक के साथ-साथ पालक के जूस (spinach juice) का सेवन भी स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है। पालक के जूस का सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है। लेकिन पालक के जूस का सेवन आपके लिए तभी फायदेमंद माना जाता है, जब आप उसका सही समय पर सेवन करते हैं। आइए जानते हैं पालक का जूस पीने का सही समय क्या है।

पालक का जूस पीने का सही समय, 5 फायदे

पालक का जूस पीने का सही समय

पालक के जूस का सेवन करने का सबसे सही समय सुबह का होता है, सुबह के नाश्ते में अगर आप पालक के जूस का सेवन करते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य को अनगिनत लाभ पहुंचाता है। साथ ही कई बीमारियों को भी दूर करता है। क्योंकि पालक में विटामिन बी, विटामिन सी विटामिन ई, फाइबर, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। आइए जानते हैं सुबह पालक का जूस पीने के क्या क्या फायदे होते हैं।

पालक का जूस पीने के फायदे

1- एनीमिया (Anemia) की शिकायत होने पर शरीर में खून की कमी हो जाती है। शरीर में खून की कमी तब होती है, जब शरीर में आयरन की कमी होने लगती है। लेकिन अगर आप नियमित रूप से पालक के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है। क्योंकि पालक में आयरन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है।

2- पालक में विटामिन ए और विटामिन सी दोनों की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप पालके के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जो शरीर को बैक्टीरिया से लड़ने के लिए ताकत देता है।

3- पालक के जूस का सेवन आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पालक में विटामिन ए पाया जाता है और विटामिन ए आंखों के लिए बहुत जरूरी होता है। पालक के जूस का सेवन करने से आंख स्वस्थ रहती है और आंखों की रोशनी तेज होती है। साथ ही इसका सेवन मोतियाबिंद से भी बचाव करने में सहायक होता है।

4- उच्च रक्ततचाप (High Blood Pressure) की वजह से हार्ट की बीमारियों का खतरा बना रहता है। इसलिए रक्तचाप को नियंत्रित करना बहुत जरूरी होता है। उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने के लिए पालक के जूस का सेवन करना चाहिए। क्योंकि पालक में नाइट्रेट मौजूद होता है, जो रक्तचाप को कंट्रोल करने में मदद करता है।

5- पालक के जूस का सेवन पेट के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पालक का जूस पीने से पाचन तंत्र (Digestion) बेहतर रहता है। साथ ही कब्ज की शिकायत भी दूर होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications