इस समय पिएं गन्ने का जूस, मिलेंगे कई फायदे

इस समय पिएं गन्ने का जूस, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
इस समय पिएं गन्ने का जूस, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

गन्ने का जूस गर्मियों का सबसे खास पेय है, जो न कि सिर्फ प्यास बुझाता है, बल्कि सेहत को भी काफी लाभ पहुंचाता है। गन्ने के जूस का सेवन करने से शरीर को ठंडक पहुंचती है और शरीर हाइड्रेट रहता है। साथ ही गन्ने के जूस का सेवन शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ त्वचा को भी काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि गन्ने का जूस पोषक तत्वों से भरपूर होता है। गन्ने के जूस में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज, जस्ता, आयरन और पोटेशियम जैसे महत्वपूर्ण तत्व पाए जाते हैं। साथ ही गन्ने का रस विटामिन ए, विटामिन बी3 और विटामिन सी का भी अच्छा स्रोत माना जाता है। जो आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। लेकिन अगर सही समय पर गन्ने का जूस पिया जाए, तो इसके फायदे बढ़ जाते हैं। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं कि गन्ने का जूस पीने का सही समय क्या है।

youtube-cover

इस समय पिएं गन्ने का जूस, मिलेंगे कई फायदे-Right Time And Benefits Of Drinking Sugarcane Juice In Hindi

इस समय पिएं गन्ने का जूस

गन्ने का जूस पीने का सही समय दोपहर से पहले का होता है। जी हां अगर आप दोपहर से पहले गन्ने के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे स्वास्थ्य को काफी लाभ पहुंचता है। दोपहर के पहले इस ड्रिंक का सेवन करने से कई बीमारियों से बचाव होता है। बता दें कि गन्ने का जूस हमेशा बैठकर पीना चाहिए और गन्ने का जूस हमेशा फ्रेश या ताजा ही पीना चाहिए।

गन्ने का जूस पीने के फायदे

1- गन्ने का जूस विटामिन सी के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आप सर्दी-जुकाम जैसे वायरल इंफेक्शन से सुरक्षित रह सकते हैं।

2- बढ़ती उम्र के साथ हड्डियां भी कमजोर होने लगती है, ऐसे में अगर आप गन्ने के जूस का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत (Strong Bones) बनाता है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में सहायक होता है।

3- कमजोरी और सुस्ती महसूस होने पर अगर आप एक गिलास गन्ने के जूस का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट्स शरीर को दिनभर एनर्जेटिक (Energetic) रखने में मदद करते हैं।

4- बढ़ता वजन (Weight) कई बीमारियों को जन्म दे सकता है, ऐसे में अगर आर गन्ने के जूस का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद फाइबर वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।

5- गन्ने का जूस विटामिन सी के साथ-साथ एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। गन्ने के जूस का सेवन करने से बढ़ती उम्र के लक्षण कम हो सकते हैं। साथ ही इसके सेवन से त्वचा स्वस्थ (Healthy Skin) रहती है।

6- पीलिया (Jaundice) की बीमारी सीधे लिवर को प्रभावित करती है। ऐसे में अगर आप गन्ने के जूस का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। रोजाना एक गिलास गन्ने का जूस पीने से लिवर के फंक्शन को दुरुस्त रखने में मदद मिलती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now