गर्मी में खजूर कैसे खाएं ? जानें सही तरीका और फायदा

गर्मी में खजूर कैसे खाएं ? जानें सही तरीका और फायदा(फोटो-Sportskeeda hindi)
गर्मी में खजूर कैसे खाएं ? जानें सही तरीका और फायदा(फोटो-Sportskeeda hindi)

खजूर का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि खजूर पोषक तत्वों से भरपूर होता है। खजूर का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है, हड्डियां मजबूत होती है। साथ ही इसके सेवन से कई बीमारियों से भी बचाव होता है। क्योंकि खजूर में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन बी, विटामिन के, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, जिंक और मैंगनीज जैसे तत्व पाए जाते हैं। लेकिन कई लोग गर्मियों में खजूर खाने से कतराते हैं। क्योंकि खजूर की तासीर गर्म होती है। जबकि गर्मियों में भी खजूर का सेवन सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। जी हां अगर आप गर्मी में सही तरीके से खजूर का सेवन करते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य को काफी लाभ पहुंचाता है। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं कि गर्मी में खजूर कैसे खाना चाहिए।

youtube-cover

गर्मी में खजूर कैसे खाएं ? जानें सही तरीका और फायदा-Right Time And Benefits Of Eating Dates In Summer In Hindi

गर्मी में खजूर खाने का सही तरीका

1- गर्मी में खजूर का सेवन करने के लिए खजूर को कुछ घंटे पहले भिगों दे, फिर इसका सेवन करें। खजूर को भिगोकर खाने से इसकी तासीर सामान्य हो जाती है।

2- गर्मी में खजूर खाना चाहते हैं तो आप इसे मौसंबी जूस के साथ मिलाकर खा सकते हैं। या फिर आप खजूर का दूध के साथ भी सेवन कर सकते हैं।

खजूर खाने के फायदे

1- खजूर में कैल्शियम, सेलेनियम, मैंगनीज, मैग्नीशियम और कॉपर जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होते हैं। खजूर का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है।

2- गर्मी में अगर आप रोजाना नियमित रूप से खजूर का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जी हां खजूर में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट गुण इम्यून पॉवर को मजबूत बनाने में मदद करता है।

3- गर्मी में खजूर का सेवन त्वचा (Skin) के लिए भी फायदेमंद होता है। खजूर में मौजूद विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट गुण त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में और त्वचा को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

4- खजूर आयरन से भरपूर होता है, जो शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) के निर्माण में मदद करता है, जिससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और खून की कमी दूर होती है।

5- खजूर एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को नियंत्रित करने में मदद करता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

6- खजूर फाइबर से भरपूर होता है, जो कब्ज (Constipation) की समस्या में फायदा पहुंचाता है। खजूर का सेवन मल त्याग को आसान बनाता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

7- गर्मी में अगर आप खजूर का नियमित रूप से सेवन करते हैं, तो इससे कमजोरी और सुस्ती महसूस नहीं होती है। क्योंकि खजूर में मौजूद आयरन और कार्बोहाइड्रेट शरीर को एनर्जेटिक (Energetic) रखने में मदद करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications