इस समय करें पपीता का सेवन, मिलेंगे कई फायदे

इस समय करें पपीता का सेवन, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
इस समय करें पपीता का सेवन, मिलेंगे कई फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

पपीता गुणों का खजाना है, जिससे सेहत को अनेक फायदे मिल सकते हैं। पपीता का सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है, कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होता है। साथ ही पपीता का सेवन शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। पपीता का सेवन करने से कई बीमारियों से बचाव होता है। क्योंकि पपीता डाइटरी फाइबर, प्रोटीन, विटामिन-सी, विटामिन ए, विटामिन ई, कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन जैसे तत्वों से भरपूर होता है। लेकिन पपीता का सेवन अगर आप सही समय पर करते हैं, तो यह सेहत के लिए ज्यादा गुणकारी होते हैं। तो आइए जानते हैं पपीता खाने का सही समय क्या है।

youtube-cover

इस समय करें पपीता का सेवन, मिलेंगे कई फायदे-Right Time And Benefits Of Eating Papaya In Hindi

इस समय करें पपीता का सेवन

पपीता का सेवन वैसे तो आप किसी भी समय कर सकते हैं, लेकिन पपीता का सेवन अगर आप सुबह के समय करते हैं, तो यह सेहत के लिए ज्यादा गुणकारी होते हैं। साथ ही पपीता का सेवन दिन के समय में भी सुरक्षित माना जाता है।

पपीता खाने के फायदे

1- कमजोर इम्यूनिटी होने पर अगर आप पपीता का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि पपीता में मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट (Boost Immunity) करने में मदद करता है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।

2- कैंसर (Cancer) से बचाव के लिए पपीता का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि पपीता में मौजूद एंटी कैंसर गुण कैंसर के सेल्स को पनपने से रोकने में मदद करते हैं।

3- बढ़ते वजन (Weight) को कम करने के लिए पपीते का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि पपीते में मौजूद फाइबर वजन को नियंत्रित करने में सहायक होता है।

4- पपीता का सेवन पेट के लिए बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि पपीता में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया (Digestion) को दुरुस्त बनाता है और कब्ज, अपच, एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करने में सहायक होता है।

5- पपीता का सेवन आंखों के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। क्योंकि पपीता में मौजूद विटामिन ए आंखों की रोशनी (Eye Sight) में सुधार करने में मदद करता है।

6- पपीता फाइबर से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप पपीता को डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे शरीर में बढ़ते बैड कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) का स्तर कम होता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

7- गंभीर सूजन आगे चलकर कैंसर, मधुमेह जैसे रोगों का कारण बन सकती है। ऐसे में अगर आप पपीते का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण सूजन को कम करने में सहायक होता है।

8- पपीते का सेवन त्वचा (Skin) और बालों (hair) के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि पपीता में मौजूद विटामिन सी और विटामिन ई त्वचा को स्वस्थ रखने में और बालों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications