नारियल पानी पीने का सही समय, फायदे और नुकसान-Nariyal Pani Pine Ka Sahi Samay, Fayde Aur Nuksan

नारियल पानी पीने का सही समय, फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
नारियल पानी पीने का सही समय, फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

गर्मी के मौसम में नारियल पानी (coconut water) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नारियल पानी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए इसका सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है। साथ ही नारियल पानी पीने से डिहाइड्रेशन की शिकायत भी नहीं होती है और शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है। क्योंकि नारियल पानी में पोटेशियम, सोडियम, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं, लेकिन नारियल पानी का सेवन आपके लिए तभी फायदेमंद साबित होता है, जब आप उसका सही समय पर सेवन करते हैं। आइए जानते हैं नारियल पानी पीने का सही समय क्या है और नारियल पानी पीने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

नारियल पानी पीने का सही समय, फायदे और नुकसान (Nariyal Pani Pine Ka Sahi Samay, Fayde Aur Nuksan In Hindi)

नारियल पानी पीने का सही समय

नारियल पानी का सेवन आप किसी भी समय कर सकते हैं, लेकिन अगर आप नारियल पानी का सेवन सुबह खाली पेट करते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। लेकिन एक दिन में एक नारियल पानी से ज्यादा का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं नारियल पानी पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

नारियल पानी पीने के फायदे

- गर्मी के मौसम में अक्सर लोगों को डिहाइड्रेशन (Dehydration) की शिकायत हो जाती है, लेकिन अगर आप रोजाना एक नारियल पानी का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर हाइड्रेट रहता है। साथ ही शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है।

- नारियल पानी का सेवन स्किन (Skin) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नारियल पानी में विटामिन ई की अच्छी मात्रा मौजूद होती है और विटामिन ई स्किन संबंधी कई परेशानियों को दूर करने में मदद करता है। साथ ही इसके रोजाना सेवन से स्किन पर ग्लो भी आता है।

- नारियल पानी में विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए रोजाना एक नारियल पानी का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) मजबूत होती है, जिससे आप किसी भी तरह के बीमारी की चपेट में आने से बच सकते हैं।

- जो लोग बढ़ते मोटापा (Obesity) की वजह से परेशान हैं और उनको वजन कम करना है, तो उनको नारियल पानी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि नारियल पानी में कैलोरी की मात्रा कम होती है, साथ ही फैट भी कम होता है। इसलिए इसका सेवन करने से वजन कंट्रोल रहता है।

- नारियल पानी का सेवन करने से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं। क्योंकि नारियल पानी एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए इसका सेवन करने से लिवर स्वस्थ रहता है।

- नारियल पानी का सेवन उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नारियल पानी में पोटैशियम मौजूद होता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मददगार साबित होता है।

- नारियल पानी का सेवन हार्ट (Heart) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नारियल पानी में फाइबर के साथ-साथ एंटीऑक्सीडेंट गुण भी मौजूद होता है, इसलिए इसका सेवन करने से शरीर में जमे खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है।

नारियल पानी पीने के नुकसान

- नारियल पानी का अधिक मात्रा में सेवन करने से किडनी संबंधी समस्या हो सकती है।

- नारियल पानी से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) की शिकायत होती है, ऐसे में इसका सेवन करने से स्किन संबंधी परेशानी हो सकती है।

- अगर किसी को पेट संबंधी परेशानी हो, तो उसे अधिक मात्रा में नारियल पानी का सेवन नहीं करना चाहिए।

- अगर किसी को सर्दी-जुकाम (Cold) की शिकायत हो, तो उसे नारियल पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।