खरबूजा खाने का सही समय, फायदे और नुकसान-Kharbuja Khane Ka Sahi Samay, Fayde Aur Nuksan

खरबूजा खाने का सही समय, फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
खरबूजा खाने का सही समय, फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

गर्मी के मौसम में खरबूजा (Muskmelon) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि खरबूजा विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है। साथ ही इसमें 90 प्रतिशत पानी भी होता है। इसलिए गर्मी के मौसम में खरबूजा का सेवन करने से शरीर हाइड्रेट रहता है, और शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। खरबूजे का सेवन करने से शरीर को ठंडक भी मिलती है। साथ ही कई और भी बीमारियां दूर होती है। क्योंकि खरबूजा में फाइबर, प्रोटीन, कार्ब्स, विटामिन सी, विटामिन बी6, विटामिन ए, विटामिन के, फोलेट, मैग्नीशियम जैसे तत्व पाये जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होता है। लेकिन खरबूजा खाने के कई फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी होते हैं। आइए जानते हैं ।

खरबूजा खाने का सही समय, फायदे और नुकसान (Kharbuja Khane Ka Sahi Samay, Fayde Aur Nuksan In Hindi)

खरबूजा खाने का सही समय

खरबूजे का सेवन सुबह के नाश्ते में या दोपहर के समय करना काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन सुबह खाली पेट, दोपहर के बाद या रात में खरबूजे का सेवन स्वास्थ्य को काफी नुकसान पहुंचा सकता है। वैसे तो किसी भी फल का सेवन रात में भूलकर भी नहीं करना चाहिए, क्योंकि रात में फल स्वास्थ्य को फायदे से ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं।

खरबूजा खाने के फायदे

- खरबूजे में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप किसी भी बीमारी की चपेट में आने से काफी हद तक बच सकते हैं।

- खरबूजा का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि खरबूजा में फाइबर मौजूद होता है, इसलिए इसका सेवन करने से पेट साफ होता है और पाचन तंत्र मजबूत भी होता है।

- खरबूजा का सेवन वजन (Weight) कम करने में काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि खरबूजा में फाइबर की अच्छी मात्रा मौजूद होती है। साथ ही इसमें कैलोरी की भी कम मात्रा होती है। इसलिए इसका सेवन करने से वजन कंट्रोल रहता है।

- खरबूजा का सेवन आंखों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि खरबूजा में विटामिन ए और बीटा कैरोटीन मौजूद होता है, जो आंखों को हेल्दी रखता है। साथ ही आंखों की रोशनी को भी बढ़ाने में मदद करता है।

- खरबूजा का सेवन त्वचा (Skin) के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि खरबूजा में विटामिन ई और विटामिन के मौजूद होता है, इसलिए इसका सेवन करने से स्किन संबंधी कई परेशानियां दूर होती है। साथ ही यह त्वचा को अंदर से हाइड्रेट भी रखता है।

- खरबूजा का सेवन उच्च रक्तचाप वाले मरीजों के लिए लाभदायक साबित होता है। क्योंकि इसमें पोटैशियम मौजूद होता है। इसलिए इसका सेवन करने से रक्तचाप नियंत्रित रहता है।

- खरबूजे का सेवन हार्ट (Heart) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि खरबूजा में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है। इसलिए इसका सेवन करने से हार्ट हेल्दी रहता है। साथ ही हार्ट की बीमारियों का जोखिम भी कम होता है।

खरबूजा खाने के नुकसान

- अगर किसी को सर्दी-जुकाम की शिकायत हो, तो उसे खरबूजे का सेवन नहीं करना चाहिए।

- सुबह खाली पेट खरबूजा का सेवन करने से पेट संबंधी समस्या हो सकती है।

- खरबूजा से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) होती है, ऐसे में इसका सेवन करने से स्किन संबंधी परेशानियां हो सकती है।

- गर्भवती महिलाओं को खरबूजा का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।