अंगूर खाने का सही समय- angur khane ka sahi samay

अंगूर खाने का सही समय(फोटो:pexels)
अंगूर खाने का सही समय(फोटो:pexels)

अंगूर खाने के फायदे बहुत सारे होते हैं, इसमें फाइबर, विटामिन सी और ई के अलावा शरीर के लिए जरूरी कैलोरी भी पाई जाती है। इसलिए अंगूर को सेहत का खजाना भी कहा जाता है। अंगूर सूखने के बाद भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है, क्योंकि, इसे सुखाकर किशमिश बनाई जाती है। लेकिन क्या आपको पता है कि, अंगूर खाने का भी सही समय होता है।

आमतौर पर खाली पेट फलों का सेवन करना सबसे बेस्ट माना जाता है। लेकिन ब्रेकफास्ट या लंच के बीच या फिर वर्कआउट के बाद अपने शरीर को ऊर्जा देना चाहते हैं तो फलों का सेवन कर सकते हैं। अंगूर के सेवन को लेकर मानना है कि सुबह खाली पेट अंगूर खाना शरीर को सबसे ज्यादा लाभ पहुंचाता है। अंगूर में पानी की भरपूर मात्रा होती है। ऐसे में अंगूर शरीर में पानी का लेवल बनाए रखता है। इसके अलावा अंगूर दोपहर के वक्त भी खाने से पहले सेहत के लिए अच्छा होता है।

अंगूर खाने के फायदे - Benefits of Grapes in Hindi

कैंसर का इलाज (Grapes for Cancer)

अंगूर के एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर को कैंसर से रक्षा प्रदान करने में अत्यंत मददगार हैं। कैंसर के खतरे को कम करने के अलावा, अंगूर कैंसर के विकास और कैंसर कोशिकाओं के प्रसार को दबाने में भी मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol)

कोलेस्ट्रॉल को बेहतर बनाना है तो अंगूर के जूस का सेवन करें। अंगूर में उपस्थित उत्तम फ्लावोनोइड्स और एंटीऑक्सीडेंट कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। अंगूर कम घनत्व वाले लिपोप्रोटीन (LDL या खराब कोलेस्ट्रॉल) के स्तर को कम करते हुए उच्च घनत्व वाले लिपोप्रोटीन (HDL या अच्छा कोलेस्ट्रॉल) के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है।

ह्रदय स्वस्थ रहता है (Grapes For Good Heart)

अंगूर का नियमित रूप से सेवन करने से हृदय स्वास्थ्य रहता है। अंगूर में मौजूद पोटेशियम की वजह से यह उच्च रक्तचाप से पीड़ित लोगों को शरीर में सोडियम के प्रभाव को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा भी अंगूर कई और मामलों में काफी फायदेमंद है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।