भोजन करने का सही समय- bhojan karne ka sahi samay in Hindi

भोजन करने का सही समय(फोटो:pexels)
भोजन करने का सही समय(फोटो:pexels)

भोजन मानव शरीर की प्रथम आवश्यकता है। भोजन करने से हमारे शरीर को ऊर्जा मिलती है जिसके कारण हम सक्रिय होकर अपने रोजमर्रा के कार्य कर पाते हैं। लेकिन सबसे ज्यादा जरूरी सही समय पर भोजन करना है। आजकल की जैसी लाइफस्टाइल है उसमें हम जब मन किया तब खा लिया और जब मन किया तक भूखे रह लिए। यह आदत स्वास्थ्य को बेहद नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे की भोजन का सही समय क्या होता है।

सबसे पहले बता दें कि, अगर आप शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ और ऊर्जावान रहना चाहते हैं तो भोजन करने के तरीके पर पूरा ध्यान देना दें। सुबह का नाश्ता, दोपहर का खाना और रात का खाना हमेशा हमें समय पर ही करना चाहिए। अगर हम सही समय पर भोजन नहीं करते हैं तो कई बीमारियों को बुलावा देने जैसा है, जैसे अपच एसिडिटी, मोटापा, मधुमेह एवं पेट से जुड़ी तमाम बीमारियां। अधिकतर बीमारियों की जड़ पेट में खराबी से होती है, यदि आप भोजन सही समय एवं सही तरीके से करते हैं तो आप 90 फीसदी बीमारियों से बच सकते हैं।

भोजन करने का सही समय Right time for eating meal in Hindi

ब्रेकफास्ट (Breakfast Timing)

आमतौर पर नाश्ते को दिन का पहला भोजन माना जाता है। अगर नाश्ता करने के सही समय की बात करें तो सुबह जागने के दो घंटे के भीतर नाश्ता कर लेना चाहिए। हालांकि, सुबह नियमित कार्यों से निवृत होने के 30 मिनट बाद लगभग 7 बजे नाश्ते का सही समय माना गया है। लेकिन आप चाहे तो 10 बजे तक अपना ब्रेकफास्ट कर सकते हैं।

नाश्ते में क्या खाएं | what to eat for breakfast in Hindi

नाश्ते में ज्यदातर प्रोटीन युक्त भोजन करना चाहिए। होल ग्रेन टोस्ट, नट बटर, फल, जूस एवं अंकुरित दालों का सेवन करना चाहिए।

लंच करने का सही समय (Lunch karne ka sahi samay in Hindi)

दोपहर के भोजन को लेकर कहा जाता है कि इसे राजा की तरह करना चाहिए। यानी की आपको दोपहर के भोजन में स्वास्थ्यवर्धक सभी चीजों को शामिल करना चाहिए जिससे आपको पर्याप्त कैलोरी मिल सके। दोपहर के भोजन का सबसे सही समय 14 बजकर 45 मिनट है। यह भी ध्यान में रखना जरूरी है कि नाश्ते और लंच के बीच चार घंटे का अंतराल हो।

डिनर (Dinner karne ka sahi samay in Hindi)

रात के भोजन को करने का सही समय संध्या 7 बजे से है लेकिन 10 बजे के बाद भोजन न करें। क्योंकि बाद में नींद डिस्टर्ब होती हैं जिसे आप समय पर सो नहीं पाएंगे। देर रात तक खाना खाने से अपचन की समस्या हो सकती है।

भोजन करने का सही तरीका (khana khane ka sahi tarika in Hindi)

चबाकर खाएं

भोजन करने का सबसे पहला तरीका यह होता है कि भोजन को चबा-चबा कर खाना चाहिए। जिससे इसमें मौजूद पौष्टिक तत्व लार के साथ मिल जाते हैं साथ ही पाचन क्रिया भी आसानी से सम्पन्न होती है।

धीरे-धीरे करना चाहिए भोजन

जल्दबाजी में भोजन नहीं करना चाहिए इससे श्वास नली में फंसने जैसी समस्या हो सकती है। इसलिए भोजन धीरे-धीरे करना चाहिए।

नीचे बैठकर करना चाहिए भोजन

खान हमेशा बैठकर खाना चाहिए। खड़े होकर भोजन करने से पाचन संबंधी समस्या हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।