फलों को खाने का सही समय जानकर सेहत को रखें दुरुस्त: Falon Ko Khaane Ka Sahi Samay Jaankar Sehat Ko Rakhein Durust 

खून को साफ और सेहत को अच्छा रखने के लिए आपको सही समय जानना चाहिए (फोटो: Healthy Living)
खून को साफ और सेहत को अच्छा रखने के लिए आपको सही समय जानना चाहिए (फोटो: Healthy Living)

फलों का सेवन करना बेहद अच्छा होता है। अगर आप उन लोगों में से हैं जिनको अपनी सेहत को ठीक रखने की इच्छा है तो आपको भी फलों का सेवन करना चाहिए। ऐसे में एक बड़ा सवाल ये आता है कि कौन से फल किसको खाने चाहिए और कितने बजे खाने चाहिए। क्या इसके लिए कोई नियम है?

जी हाँ, इसके लिए भी नियम है और इसका पालन करने से आप वात, कफ और पित्त को बढ़ने से रोक लेते हैं। अगर आपकी सेहत खराब हो रही है तो उसके पीछे का कारण आपका गलत भोजन करने का तरीका है। यदि आपने ऐसा नहीं किया तो आपको नुकसान ही होगा जो एक अच्छा कदम नहीं है।

फलों को इसलिए बनाया गया था ताकि वो आपके शरीर को वो तत्व प्रदान कर सकें जिससे आपकी सेहत अच्छी हो सके। इसके साथ साथ इनके अलग अलग रंग आस पास एक रंगीला अनुभव प्रदान करने के साथ साथ विविधता को भी दर्शाते हैं। आइए आपको बताते हैं फलों के सेवन का सही समय ताकि आप फलों से लाभ ले सकें।

फलों को खाने का सही समय जानकर सेहत को रखें दुरुस्त: Falon Ko Khaane Ka Sahi Samay Jaankar Sehat Ko Rakhein Durust

खाली पेट सुबह खाना अच्छा

जी हाँ, सिर्फ खाली पेट फल खाना सबसे अच्छा होता है। अगर आपको सुबह समय नहीं मिल रहा है तो आप दोपहर तक फल खा लें लेकिन सूरज अस्त होने के बाद इनका सेवन ना करें। ये बात दही और उससे जुड़े पदार्थों पर भी लागू होती है। खाली पेट अगर आप इनका सेवन करते हैं तो वो सबसे अच्छा है।

सेहत एक ऐसी चीज है जिससे कोई भी कॉम्प्रोमाइज करना सही नहीं होगा। ऐसे में अगर आप अपनी सेहत को किसी नुकसान का हिस्सा नहीं बनाना चाहते हैं तो आज से ही सुबह खाली पेट इनका सेवन करें। दोपहर में दो बजे के बाद इनका सेवन एकदम ना करें। इसके पीछे एक बड़ा कारण है।

पूर्व काल में सूर्य के आधार पर ही जीवन की कल्पना होती थी। सूर्य जब उगता है तो एक नई ऊर्जा लाता है, जो दोपहर तक गर्म हो जाती है, लेकिन शाम के समय और उसके बाद के समय को फलों के लिए अच्छा नहीं माना जाता था। इसके प्रभाव भी देखने को मिले थे जिसके कारण सेहत के लिए सबसे अच्छी जानकारी वाले आयुर्वेद और उससे जुड़े डॉक्टर्स ने ये बताया कि आपको सुबह ही इनका सेवन करना चाहिए। यदि आप इस बात को ना मानें तो रात में फलों को खाकर देख लें और सुबह या कुछ दिनों के अंदर अंदर आपको उसके दुष्प्रभाव देखने को मिल जाएंगे।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए है, इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रुप में नहीं लिया जा सकता। कोई भी स्टेप लेने से पहले अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर कर लें।)