गन्ने का जूस पीने का सही समय- Ganne Ka Juice Pine Ka Sahi Samay

गन्ने का जूस पीने का सही समय(फोटो-Sportskeeda hindi)
गन्ने का जूस पीने का सही समय(फोटो-Sportskeeda hindi)

गन्ने का जूस (Sugarcane juice) स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि गन्ने का जूस पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए इसका सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है। गन्ने के जूस में कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, मैग्नेशियम, फॉस्फोरस, जिंक, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स, प्रोटीन और फाइबर जैसे कई तत्व पाए जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप गन्ने के जूस का सही समय पर सेवन नहीं करते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य को फायदा की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसलिए गन्ने के जूस का सेवन सही समय पर करना चाहिए। आइए जानते हैं गन्ने का जूस पीने का सही समय क्या होता है।

गन्ने का जूस पीने का सही समय (Ganne Ka Juice Pine Ka Sahi Samay In Hindi)

गन्ने के जूस का सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है। इसलिए गन्ने के जूस का सेवन आप सुबह नाश्ते के बाद या दोपहर से पहले कर सकते हैं। अगर आप दोपहर के बाद गन्ने के जूस का सेवन करते हैं, तो यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित होता है। आइए जानते हैं गन्ने का जूस पीने के क्या फायदे होते हैं।

गन्ने का जूस पीने के फायदे

लिवर के लिए फायदेमंद

गन्ने का जूस लिवर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि गन्ने के जूस में शक्तिशाली एंटीआक्सीडेंट पाया जाता है। जिसके सेवन से लिवर इंफेक्शन (Liver Infection) नहीं होता है। साथ ही गन्ने का जूस लिवर को डिटॉक्सीफाई (detoxify) करने में मदद करता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कम

गन्ने का जूस कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने में मददगार साबित होता है। साथ ही इसके सेवन से ट्राइग्लिसराइड (Triglyceride) भी कम होता है। जिससे हार्ट अटैक का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।

शरीर में बनी रहती है एनर्जी

गन्ने का जूस पीने से शरीर में लंबे समय तक एनर्जी (Energy) बनी रहती है। क्योंकि गन्ने के जूस में कार्बोहाइड्रेट की अच्छी मात्रा पाई जाती है।

हड्डियां होती है मजबूत

गन्ने के जूस का सेवन करने से हड्डियां (Bones) मजबूत होती है। क्योंकि गन्ने के जूस में कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फास्फोरस जैसे तत्व मौजूद होते हैं। इसलिए इसका रोजाना एक गिलास सेवन करना चाहिए।

खून की कमी होती है दूर

गन्ने का जूस पीने से शरीर में हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) का स्तर बढ़ता है। क्योंकि गन्ने के जूस में आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसके सेवन से शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है।

शरीर को मिलती है ठंडक

गर्मियों के मौसम में गन्ने का जूस सबसे ज्यादा लाभदायक साबित होता है। क्योंकि इसको पीने से शरीर को ठंडक मिलती है। साथ ही दिनभर एनर्जी भी बनी रहती है।

पीलिया में फायदेमंद

गन्ने का जूस पीलिया (Jaundice) की बीमारी में काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि गन्ने का जूस बिलीरुबिन के स्तर को कंट्रोल रखता है। बता दें कि पीलिया एक ऐसी बीमारी है जो हमारे शरीर में बिलीरुबिन का लेवल बढ़ने से होती है।

पाचन तंत्र होता है मजबूत

गन्ने का जूस पीने से पाचन तंत्र (Digestion) मजबूत होता है। साथ ही कब्ज की शिकायत भी दूर होती है। क्योंकि इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में मौजूद होता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है मजबूत

गन्ने का जूस पीने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप किसी भी तरह के वायरल इंफेक्शन से काफी हद तक बच सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।