गर्मी में अजवाइन कैसे खाएं ? जानें फायदे

गर्मी में अजवाइन कैसे खाएं ? जानें फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
गर्मी में अजवाइन कैसे खाएं ? जानें फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

अजवाइन का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अजवाइन औषधीय गुणों से भरपूर होता है। अजवाइन का सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होती है, सूजन कम करने में मदद मिलती है, साथ ही स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि अजवाइन विटामिन ए, विटामिन सी के साथ-साथ एंटीवायरल, एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीफंगल और एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, लेकिन कई लोग गर्मियों में अजवाइन खाने से कतराते हैं। क्योंकि अजवाइन की तासीर गर्म होती है। जबकि गर्मियों में भी अजवाइन का सेवन सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। जी हां अगर आप गर्मी में सही तरीके से अजवाइन का सेवन करते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य को काफी लाभ पहुंचाता है। तो आइए जानते हैं गर्मी में अजवाइन का सेवन किस तरीके से सेवन करना चाहिए।

गर्मी में अजवाइन कैसे खाएं ? जानें फायदे-Right Way And Benefits Of Eating Ajwain In Summer In Hindi

गर्मी में अजवाइन खाने का तरीका

1- गर्मी के दिनों में आप अजवाइन का रायता बनाकर सेवन कर सकते हैं, इसके लिए आप दही में अजवाइन और जीरा को भूनकर डालें। इससे पेट को ठंडक पहुंचती है।

2- गर्मी के दिनों में अजवाइन का सेवन करने के लिए अजवाइन को रातभर पानी में भिगोकर रख दें, फिर अगली सुबह खाली पेट इसके पानी का सेवन कर लें।

गर्मी में अजवाइन खाने के फायदे

1- गर्मी के दिनों में पेट से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में अगर आप अजवाइन का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व पाचन क्रिया (Digestion) में सुधार करते हैं और एसिडिटी, अपच, गैस जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।

2- गर्मी के दिनों में अगर आप वजन कम (Weight Loss) करना चाहते हैं, तो आपको अजवाइन का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।

3- गर्मी के दिनों में अगर आप रोजाना नियमित रूप से अजवाइन के पानी का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में जमे विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और शरीर डिटॉक्स (Detox) होता है, जिससे आप कई बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं।

4- गर्मी में पाचन तंत्र सही से काम नहीं करता है, जिसकी वजह से भूख में कमी हो सकती है। ऐसे में अगर आप अजवाइन का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद तत्व भूख को बढ़ाने में मदद करते हैं।

5- पीरियड्स (Periods) के समय महिलाओं को दर्द और ऐंठन की समस्या रहती है, ऐसे में अगर महिलाएं अजवाइन का सेवन करती हैं, तो इससे दर्द और ऐंठन की समस्या से छुटकारा मिलता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now