गिलोय खाने का तरीका, 6 फायदे-Right Way And Benefits of Eating Giloy

गिलोय खाने का तरीका, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
गिलोय खाने का तरीका, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

आयुर्वेद में कई जड़ी बूटी का उपयोग किया जाता है, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होते हैं। उन्हीं में से एक जड़ी बूटी गिलोय (Giloy) है। गिलोय का सेवन स्वास्थ्य को कई लाभ पहुंचाता है। गिलोय का उपयोग कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। क्योंकि गिलोय औषधीय गुणों से भरपूर होता है। गिलोय में कैल्शि‍यम, प्रोटीन, फॉस्फोरस पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। साथ ही गिलोय एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल गुणों से भी भरपूर होते हैं। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। आइए जानते हैं गिलोय खाने का तरीका क्या है और इसको खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

गिलोय खाने का तरीका, 6 फायदे- Right Way And Benefits of Eating Giloy In Hindi

गिलोय खाने का तरीका

गिलोय का सेवन करने के लिए गिलोय के पत्ते और तने को सुखाकर उसका पाउडर बनाकर सेवन किया जा सकता है। साथ ही आप गिलोय के पत्ते या तने का काढ़ा और जूस बनाकर भी पी सकते हैं। लेकिन हां याद रहे कि एक दिन में एक ग्राम से ज्यादा गिलोय का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है।

गिलोय के फायदे

1- बढ़ता मोटापा (Obesity) कई बीमारियों को जन्म दे सकता है। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। मोटापा को कंट्रोल करने के लिए अगर आप गिलोय का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि गिलोय का सेवन करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है, जिससे वजन कंट्रोल होता है।

2- गिलोय का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अगर डायबिटीज के मरीज गिलोय का सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

3- मलेरिया (Malaria) और डेंगू (Dengue) की शिकायत होने पर गिलोय का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि गिलोय औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसलिए इसका सेवन करने से मलेरिया और डेंगू की बीमारी में काफी हद तक आराम मिलता है।

4- गिलोय एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप गिलोय का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

5- पाचन (Digestion) शक्ति को दुरुस्त बनाए रखने के लिए गिलोय का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि गिलोय का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। साथ ही पाचन संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

6- गिलोय का सेवन अर्थराइटिस (Arthritis) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि गिलोय में एंटी-अर्थराइटिक गुण पाया जाता है, जो अर्थराइटिस में होने वाले दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava